जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पढ़िए अकबर-बीरबल के धांसू चुटकुले, हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप
अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे ??
बीरबल - महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं...
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है - महाराज यही है वो !
अकबर - तुमने कैसे पहचाना इसको ??
बीरबल - महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...
एक बार अकबर-बीरबल कुछ जरूरी बात कर रहे थे,
तभी बीरबल को छींक आ गई ,
अकबर ने कहा- बीरबल बहुत बड़े बेहूदे इंसान हो...
बीरबल- हुजूर, आपसे बड़ा कभी न हो सकूंगा
एक दिन बादशाह अकबर ने कागज पर पैन्सिल से एक लंबी लकीर खींची
...और बीरबल को बुला कर कहा-
बीरबल कुछ ऐसा करो कि न तो यह लकीर घटाई जाए और न ही मिटाई जाए,
लेकिन छोटी हो जाए?
बीरबल ने फौरन उस लकीर के नीचे एक दूसरी लकीर पहली से बड़ी खींच दी,
बीरबल बोले- अब आप की लकीर इससे छोटी हो गई...
अकबर- बीरबल मैं बड़ी कश्मकश में हूं...
बीरबल- क्या महाराज?
अकबर- शरीर कहता है व्यायाम छोड़ दूं,
आत्मा को जलेबी और समोसे पसंद है, क्या करूं ?
बीरबल- शरीर तो नश्वर है,आत्मा की बात मानिए...