अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोप में कोटा (राजस्थान) से गिरफ्तार सोनीपत के दो युवकों में एक से एक आरोपी 12वीं का छात्र है और दूसरा देवड़ू गांव का रेहान (18) नौंवी फेल है।
12वीं के छात्र को उसके परिजन नाबालिग बता रहे हैं। हालांकि राजस्थान पुलिस ने किसी भी आरोपी के नाबालिग होने से इनकार किया है। चोरी की बाइक खरीदने में नाबालिग और अवैध हथियार रखने में रेहान पकड़ा जा चुका है। परिजनों के मुताबिक, नाबालिग पत्थर-टाइल्स लगाने तो रेहान गुरुग्राम में वेल्डिंग सीखने निकला था।
2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
नौवीं में फेल होने के बाद छूटी पढ़ाई, फिर अपराध की राह पर बढ़ा रेहान
गांव देवड़ू रेहान का ननिहाल है। करीब एक दशक पहले पति रहीसुद्दीन से अलग होकर उसकी मां शमसीदा दोनों बेटों के साथ भाई-बहन के यहां रहने आ गई थीं। मां गन्नौर की एक फैक्टरी में नौकरी करके गुजारा चलाती हैं।
3 of 13
रेहान की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शमसीदा के मुताबिक, रेहान को गलत रास्ते पर जाते देख सबने रोका लेकिन वह नहीं रुका। 19 अगस्त को गोहाना क्राइम यूनिट ने रेहान को गोहाना-जींद रोड पर बुटाना के पास से अवैध देशी पिस्तौल, 7.62 एमएम के तीन कारतूस और खाली मैगजीन के साथ पकड़ा था। चार-पांच दिन बाद उसे जमानत मिल गई। 31 अक्तूबर को इसी मामले में कोर्ट में उसकी पेशी है।
4 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
रेहान की मौसी अफसाना ने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह वेल्डिंग करने लगा था। एक महीने पहले वेल्डिंग का और काम सीखने के लिए गुरुग्राम जाने की बात कही थी। परिवार को इतना ही पता था कि रोजी-रोटी कमाने के लिए जा रहा है। उसे सभी समझा रहे थे कि दर्ज हो चुके केस से सबक लेकर जिंदगी सुधारे।
5 of 13
टाइगर हमले केस की जांच करती मुंबई पुलिस
- फोटो : ANI
रेहान ने 15 दिन पहले मां को फोन करके मेहनत से काम सीखने का दावा किया था। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में पकड़े जाने के सवाल पर मौसी ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर कहा, उन्हें इसकी खबर नहीं। पड़ोसियों के मुताबिक, रेहान घर से स्कूल आने-जाने तक ही सीमित रहता था। खेल आदि में बहुत रुचि नहीं थी। गांव छोड़ने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कैसे जुड़ गया, पता नहीं।