{"_id":"6014f9928ebc3e33865e39c7","slug":"haryana-car-burned-in-jind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : पार्किंग में कार खड़ी कर गया था जेबीटी शिक्षक, मिनटों बाद लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : पार्किंग में कार खड़ी कर गया था जेबीटी शिक्षक, मिनटों बाद लगी आग
Sat, 30 Jan 2021 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
जींद में जली कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जींद शहर के बस अड्डे पर खड़ी एक जेबीटी शिक्षक की कार में शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार का मालिक कुछ देर पहले ही कार को पार्क कर बस में गया था।
जींद में जली कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं खड़ी कार में आग लगने की सूचना मिलने पर बस अड्डे के अंदर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जींद में जली कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार मालिक जेबीटी अध्यापक नवदीप ने बताया कि वह सुदकैन में जेबीटी शिक्षक के पद पर कार्यरत है। शनिवार सुबह वह बस अड्डे के अंदर अपनी कार को खड़ी करके बस में जा रहा था। जब वह खटकड़ के पास पहुंचा तो उनको कार में आग लगने की सूचना मिली। जब वह लौटा तो देखा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद में जली कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि कार में आग लगने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।