{"_id":"630aa6a1caf26e4d8e454bf4","slug":"15-year-old-yashodhara-reached-cm-door-in-sonali-phogat-death-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: मां को मुखाग्नि देने के 33 घंटे बाद 15 साल की यशोधरा पहुंची CM के द्वार, CBI जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonali Phogat: मां को मुखाग्नि देने के 33 घंटे बाद 15 साल की यशोधरा पहुंची CM के द्वार, CBI जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Aug 2022 04:50 AM IST
सार
सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने मीडिया में कहा कि गोवा पुलिस सुशांत सिंह की तरह सोनाली की मौत को ड्रग के मामले में उलझाना चाहती है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का काम करे।
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री से मिले सोनाली फोगाट के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां सोनाली फोगाट को मुखाग्नि देने के 33 घंटे बाद न्याय की गुहार लेकर 15 साल की यशोधरा शनिवार को चंडीगढ़ में सीएम मनोहरलाल से मिली। यशोधरा ने मां की मौत का सच सामने लाने और दोषियों का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच की मांग रखी। इस पर सीएम ने कहा कि गोवा की सरकार से सीबीआई जांच का अनुरोध करेंगे।
यशोधरा अपने चचेरे भाई मोनिंद्र फोगाट, अपने मामा रिंकू ढाका सहित अन्य परिवारजनों के साथ चंडीगढ़ पहुंची। परिवार के सदस्य शाम 5 बजे हिसार से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। रात करीब 9 बजे से यह लोग चंडीगढ़ पहुंचे। सीएम ने यशोधरा के सिर पर आशीर्वाद का हाथ रखा और परिजनों से बातचीत की। सीएम से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में परिवार के लोगों ने बताया कि सीएम परिवार की मांग के अनुसार गोवा के सीएम को सीबीआई जांच के लिए अनुरोध करेंगे।
सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने मीडिया में कहा कि गोवा पुलिस सुशांत सिंह की तरह सोनाली की मौत को ड्रग के मामले में उलझाना चाहती है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का काम करे।
2 of 5
Sonali Phogat
- फोटो : Social Media
नशे का कॉकटेल हो सकता है जानलेवा
हर नशा खतरनाक होता है। किसी भी नशे की एक तय सीमा हमारा शरीर सहन कर सकता है। उस तय सीमा से आगे निकलते ही नशा जानलेवा हो जाता है। दो अलग-अलग केमिकल को मिलाने से प्रतिक्रियाएं होती हैं। दो या तीन नशे मिलाकर प्रयोग किए जाएं तो वह जानलेवा हो सकता है। पोस्टमार्टम से पता लग सकता है कि कितना नशा लिया गया था। कौन सा नशा मौत का कारण बना। - वीएन वोहरा, प्रोफेसर, फोरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार
3 of 5
sonali phogat
- फोटो : सोशल मीडिया
केस में फोरेंसिक रिपोर्ट पर बढ़ेगी जांच
यह पूरा मामला फोरेंसिक रिपोर्ट पर आधारित रहेगा। इस मामले में कोई मौके का गवाह नहीं है। ऐसे में मौत के कारण से ही केस आगे बढ़ेगा। जिसमें विसरा रिपोर्ट तथा केमिकल रिपोर्ट की अहम भूमिका होगी। - लाल बहादुर खोवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता ,हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
सीबीआई जांच नहीं कराई तो खापों की बुलाएंगे बैठक
अखिल भारतीय झाझड़िया खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राय सिंह झाझड़िया ने कहा कि सोनाली प्रकरण में दोषियों की सीबीआई जांच करवाई जाए। दोषियों का नारको टेस्ट कराया जाए। सोनाली फोगाट की दोषियों द्वारा निर्मम हत्या की गई है, उससे साफ जाहिर है कि इस मामले में ओर भी लोग संलिप्त हैं। हत्या के पीछे कोई गहरा राज हो सकता है। न्याय नहीं मिला तो जल्द ही सभी सभी खापों की एक बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
Sonali Phogat
- फोटो : file photo
CBI जांच के लिए हरियाणा सरकार गोवा सरकार लिखेगी पत्र
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सोनाली के परिजन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सीएम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिजनों को बताया कि मैंने गोवा के मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर बात की है। परिवार वालों ने सीबीआई जांच की मांग की। जिसपर हरियाणा सरकार गोवा सरकार को चिट्ठी लिखेगी। हरियाणा सरकार परिजनों की मांग के मुताबिक गोवा सरकार से सीबीआई जांच का अनुरोध करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।