गोरखपुर में इस सप्ताह झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार नौ जून से 12 जून तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज, हो सकती है झमाझम बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। राहगीरों का हाल तो बेहाल हो गया है। बाहर निकले लोग गमछा, छतरी, टोपी, चश्मा सहित अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के बावजूद धूप से बच नहीं पा रहे हैं।
जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी कष्टदायक साबित हो रही है। दोपहर में हवा गर्म चल रही है। इससे सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार होने की वजह से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे ही सूरज आग उगलने लग रहा है। सड़क पर चलने वाले लोग चश्मा, गमछा और सिर पर कपड़ा बांधे बिना घर से नहीं निकल रहे हैं।
महिलाएं और युवतियां छाता और अन्य व्यवस्थाओं के साथ आवश्यक काम होने पर घर से बाहर निकल रही हैं। पशु-पक्षियों भी गर्मी से परेशान हैं। जो लोग घरों में रह रहे हैं वह भी भीषण गर्मी से परेशान हैं। पंखे-कूलर काम नहीं कर रहे हैं। गर्मी के कारण स्कार्फ, चश्मा, टोपी की बिक्री बढ़ गई है।
घर में रहने पर प्यास बुझाने के लिए लोग प्याऊ, कोल्डड्रिंक और गन्ना रस की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। शहर के राम उग्रह, चंद्रिका लाल ने कहा कि गर्मी नेजीना मुहाल कर दिया है। अभी जून का पूरा महीना बाकी है और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है।