फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शानदार शुरुआत, 30 रुपये में करें प्यार का इजहार, जानें गोरखपुर में क्या है खास

Sun, 07 Feb 2021 01:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Feb 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
Valentines Week 2021 starts from rose day celebration in gorakhpur rose day image
रोज डे - फोटो : अमर उजाला।
रोज डे के साथ आज वैलेंटाइन वीक की शानदार शुरुआत हुई। पहले दिन यानी रोज डे के अवसर पर गोरखपुर के सभी पार्क, रेस्टोरेंट और पिकनिक स्पॉट पर युवाओं की भीड़ लगी रही। कुछ ने एक-दूसरे को गुलाब के फूल दिए तो कुछ ने गिफ्ट देकर अपने प्रेम को प्रगाढ़ बनाया। वैलेंटाइन वीक का हर दिन अलग-अलग तरीके से मनाया जाएगा। पहले दिन यानी रोज डे के लिए बंगलूरू, पुणे आदि स्थानों से गुलाब के अलग-अलग रंग के फूल मंगाए गए हैं।
Valentines Week 2021 starts from rose day celebration in gorakhpur rose day image
रोज डे - फोटो : अमर उजाला।
शहर के रामगढ़ताल लेक व्यू प्वाइंट एवं जेट्टी पर नवविवाहित जोड़े नजर आए। कई तो अपने वेलेंटाइन के साथ सेल्फी लेते दिखाई पड़े। व्ही पार्क, रेल म्यूजियम, अंबेडकर पार्क, पंत पार्क आदि पिकनिक स्पॉट भी युवाओं को खूब भा रहा है।
Valentines Week 2021 starts from rose day celebration in gorakhpur rose day image
रोज डे - फोटो : अमर उजाला।
पार्क के साथ ही शहर के मॉल भी युवाओं से गुलजार रहे। ओरियन मॉल, एडी मॉल, वीनस मॉल के साथ ही सिटी मॉल में बड़ी संख्या में युवा अपने साथियों के साथ पहुंचे और रोज डे मनाया। मॉल वालों ने भी इनके लिए विशेष इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Week 2021 starts from rose day celebration in gorakhpur rose day image
रोज डे - फोटो : अमर उजाला।
मॉल को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। वहीं रेस्टोरेंट और होटल में भी युवा अपने साथियोें के साथ पहुंच इजहार ए मोहब्बत कर रहे हैं। युवाओं के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस ने भी सख्त व्यवस्था की है। मॉल, पार्कों व पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस के जवान व महिला पुलिस की सिपाही तैनात हैं।
विज्ञापन
Valentines Week 2021 starts from rose day celebration in gorakhpur rose day image
रोज डे - फोटो : अमर उजाला।

खूब बिके गुलाब के फूल
रोज डे पर गिफ्ट्स से ज्यादा गुलाब के फूलों का महत्व होता है। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में युवा फूल देकर अपने साथी से दिल की बात कहते हुए मुहब्बत का इजहार करते हैं। शहर के गोलघर के फूल व्यापारी समीर कुमार ने बताया कि वैलेंटाइन वीक में गुलाबों की मांग को देखते हुए पुणे से गुलाब मंगा लिए गए हैं। गुलाब की कीमत जहां 30 रुपये पीस है वहीं कृत्रिम की 95 रुपये एवं गोल्ड रोज की कीमत 99 रुपये प्रतिपीस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed