हर बार की तरह इस बार भी पंचायत चुनाव के प्रधान पद के कई प्रत्याशियों ने आखिरी पलों में बीएलओ और तहसीलकर्मियों से सांठगांठ कर मतदाता सूची में ‘बड़ा खेल’ कर दिया। यह आरोप लगाते हुए तमाम लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। आरोप है कि वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होने के बाद पूरक सूची में छूटे हुए वोटरों के नाम जोड़ने की तुलना में नाम काटने पर ज्यादा जोर रहा।
UP Panchayat Election 2021: नियम-कायदा फेल, वोटर लिस्ट में आखिरी पल में हो गया 'खेल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम है कि किसी वोटर का नाम काटने के पहले उसे नोटिस दिया जाए, मगर बीएलओ ने नोटिस तो दूर किसी को भनक भी नहीं होने दी और पूरक सूची में नाम काट दिया। अब बड़ी संख्या में वोटर नाम जोड़वाने के लिए बीएलओ से लेकर तहसील कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। बीएलओ और तहसील के अफसर-कर्मचारी उन्हें आश्वासन भी दे रहे, जबकि नामांकन के आखिरी दिन यानी चार अप्रैल 2021 के बाद से वोटर लिस्ट में कोई भी नाम बढ़ाए या घटाए नहीं जा सकते। नाम कटने से वोटरों के भीतर काफी आक्रोश है। ऐसे में मतदान वाले दिन कहीं पर भी इन मतदाताओं का गुस्सा फूट सकता है। पूर्व में हुए पंचायत चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर हंगामा व बवाल की घटनाएं हो चुकी हैं।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, वोटर लिस्ट में सर्वाधिक गड़बड़ी खजनी, जंगल कौड़िया, भरोहिया, सहजनवां, बांसगांव आदि ब्लॉकों में हुई है। जंगल कौड़िया ब्लॉक के पचवारा खास गांव में 180 नाम विलोपित हुए तो 24 नाम बढ़े। भरोहिया के रघुनाथपुर मंझरिया में तो वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की वजह से मजबूत माने जा रहे एक प्रधान प्रत्याशी का नामांकन ही खारिज हो गया। इसी ब्लॉक के तुर्कवलिया में 65 और हिरूआ में 59 लोगों के नाम काटे गए।
खजनी तहसील के बेलघाट ब्लॉक के रामपुर गोसाईं ग्राम पंचायत में 250 से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायत हुई है। आरोप है कि 27 मार्च को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में सभी का नाम शामिल था, लेकिन नामांकन के आखिरी दिन चार अप्रैल को जारी पूरक सूची से नाम गायब हो गया। इसके विपरीत कुछ ऐसे लोगों के नाम जोड़ लिए गए हैं, जो बाहरी हैं। बेलीखुर्द एवं बारीगांव में भी बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटने का मामला सामने आया है।
निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों के भी नाम कट गए
सहजनवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटाई टीकर में मतदाता सूची से 115 नाम गायब होने का आरोप है। इसी तरह रामपुर गडथौली में 50 नाम कटने की शिकायत हुई है। यहां यह भी आरोप है कि वैध लोगों के नाम कटने के साथ ही दो दर्जन से अधिक ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं, जो नाबालिग हैं।