गोरखपुर जिले में निकाय चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है। नगर निगम समेत सभी नगर पंचायतों में एक-एक आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा एक-एक पिंक बूथ बनाए गए हैं जहां मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षा कर्मी तक सभी महिला होंगी।
UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में नगर निगम चुनाव का मतदान जारी, तस्वीरों में देखें पूरा माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव को देखते हुए अस्पतालों में 205 बेड रिजर्व
निकाय चुनाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में 205 बेड रिजर्व किए गए हैं। साथ ही विशेषज्ञ डाॅक्टरों की छुट्टी निरस्त करते हुए सभी को ड्यूटी के निर्देश दिए गए हैं। जिले में तैनात 102 और 108 सेवा के 96 एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एंबुलेंस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि फोन आने के 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचें।
मतदान के लिए अपील
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है। दिन के जरूरी कार्यों की शुरूआत मतदान से करें ताकि आप भी शहर और नगर पंचायताें के विकास में सशक्त भागीदारी दर्ज करा सकें।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करूणेश ने कहा कि मतदान जरूर करें। एक-एक वोट, सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है। शहर और नगर पंचायताें के विकास में अपनी भी भागीदारी दर्ज कराने के लिए वोटिंग जरूरी है।
नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 'पहले मतदान फिर जलपान' के मंत्र का पालन करते हुए गोरखनाथ स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय (कन्या) के बूथ संख्या 797 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7:01 बजे ही इस आदर्श मतदान केंद्र के बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने। मतदान के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर लौटे और जलपान किया।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया पहले मतदान, बोले- यह अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है
चुनाव की आखिरी रात तक वोटर की रखवाली में समर्थक जुटे रहे। एक-एक वोट की ऐसी अहमियत तो सिर्फ प्रधान के चुनाव में होती थी, लेकिन इस बार निकाय चुनाव में भी प्रत्याशियों की पैनी नजर हर मतदाता पर है। ट्रेन के साथ ही दूर वाले वोटरों का फ्लाइट तक का टिकट मुहैया कराया गया है। वोटरों को सहेजने के लिए पौव्वा बड़ा हथियार बना है। लोगों को छक कर पिलाया गया और उन पर समर्थकों को सर्विलांस की तरह लगा दिया गया। जो आधी रात में पल-पल की सूचनाएं देते रहे।