नदियों के बढ़ते जलस्तर, बंधों की मजबूती और तैयारियों की समीक्षा करने गोरखपुर आए यूपी के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर तीखा हमला बोला। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की पूरी राजनीति कुशीनगर के अमवाखास तटबंध से चलती थी। ठेके-पट्टे के चक्कर में मजबूती से काम नहीं होने देते थे। बार-बार व्यवधान डालकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते थे। इस बार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, फिर मजबूती से बांध का निर्माण कराया गया। यह वही बांध है जो ढाई लाख क्यूसेक पानी का भार नहीं झेल पाता था। इस बार तीन लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है लेकिन सब कुछ सुरक्षित है।
2 of 6
प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के बाद जलशक्ति मंत्री ने सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बात की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के हिसाब से तटबंधों को मजबूत कराया गया। इस बार बारिश ज्यादा हुई, फिर भी सारे तटबंध सुरक्षित हैं। तराई क्षेत्र सुरक्षित हैं। कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, देवरिया और सिद्धार्थनगर बाढ़ की चुनौती से निपटने की तैयारी पूरी है। इतना मजबूत काम हुआ है कि कटान नहीं होगा।
3 of 6
प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर मंडल सहित पूरे यूपी में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। पिछली 17 जुलाई को 210 मिलीमीटर बारिश हुई थी जबकि इस वर्ष 800 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पिछली बार गंडक का डिस्चार्ज 2 लाख 40 हजार क्यूसेक था। इस बार तीन लाख 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है।
4 of 6
प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
दावे के साथ कह सकते हैं कि मंडल का कोई भी तटबंध असुरक्षित नहीं है। बारिश में सभी विभागों ने मिलकर काम किया है। पशुपालन विभाग पशुओं का टीकाकरण कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगी हैं। संचारी रोगों के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट हैं। राजस्व विभाग के अफसर दिन व रात काम कर रहे हैं।
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि राप्ती रोहिन घाघरा के तटबंधों पर जनरेटर वहाइड्रोजन बल्ब लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ चौकियां बना दी गई हैं। सिंचाई विभाग के कर्मचारी तन्मयता से ड्यूटी कर रहे हैं। कहीं किसी प्रकार की कोई जरूरत होगी तो अधिकारी कर्मचारी तुरंत वहां जुट जाएंगे। कोरोना के कारण बाढ़ बचाव के कार प्रभावित हुए थे पर विभाग की तत्परता के कारण जो काम 4 महीने में होने थे वो डेढ़ महीने में पूरे कराए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में सभी बंधे सुरक्षित हैं। कहीं भी किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।