फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: दिसंबर में पहली बार मिले दो कोरोना संक्रमित, अब होगी जीनोम सीक्वेंसिंग जांच

Mon, 26 Dec 2022 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Dec 2022 10:19 AM IST
सार

कोरोना की नई लहर की आशंका के बीच मिले दोनों संक्रमितों ने विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता से लेते हुए रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया है।

विज्ञापन
Two corona infected found for first time in December in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना जांच। - फोटो : अमर उजाला।
साल के अंतिम माह के आखिर सप्ताह में गोरखपुर जिले में कोरोना की दस्तक हो गई है। दिसंबर माह में पहली बार दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो सगे भाइयों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों को हल्का सर्दी-जुकाम है, लेकिन बुखार की शिकायत नहीं है। एंटीजन किट की जांच में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


कोरोना की नई लहर की आशंका के बीच मिले दोनों संक्रमितों ने विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता से लेते हुए रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया है। टीम संक्रमितों से संपर्क कर रही है। रविवार को ही उनका नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया है।

 
Two corona infected found for first time in December in Gorakhpur
कोविड टेस्ट लैब (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार शाम तक रिपोर्ट भी मिल जाएगी। दोनों संक्रमित भाई शहर के सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों को काफी दिनों से सर्दी-जुकाम था, जो ठीक नहीं हो रहा था। एहतियात के तौर पर दोनों ने एंटीजन किट से जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराई। दोनों का इलाज होम आइसोलेशन में ही चल रहा है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। एक माह बाद फिर से सक्रिय मरीजों की संख्या दो हो गई है।

 

Two corona infected found for first time in December in Gorakhpur
कोविड - फोटो : अमर उजाला।

आरटीपीसीआर में पॉजिटिव होने पर जीनोम सीक्वेंसिंग होगी  
कोरोना जांच के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग के प्रोटोकाल शासन ने नए सिरे से पहले ही तय किए हैं। आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आने के बाद ही जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। यही कारण है कि दोनों मरीजों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिलने पर दोनों की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two corona infected found for first time in December in Gorakhpur
कोविड। - फोटो : PTi

बीआरडी में मास्क हुआ अनिवार्य, मरीज के साथ केवल एक तीमारदार
कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने मरीज के साथ केवल एक तीमारदार की इंट्री की अनुमति दी है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने इसे लेकर निर्देश भी जारी किया है। साथ ही कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए मरीज और तीमारदार मास्क जरूर पहनें। यही नियम एम्स भी लागू किया गया है। एम्स की ओपीडी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी निर्देश दिया गया है कि वह मास्क पहनकर ही कैंपस में आएं।

अलर्ट के बाद भी विभाग को विदेश से आने वालों का पता नहीं
कोरोना के बीएफ-7 वैरिएंट की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है। इसके बाद भी विभाग को यह पता नहीं है कि इन देशों से कितने लोग जिले में आए हैं। जिले से सिंगापुर और थाईलैंड काफी संख्या में लोग रहते हैं।

 

विज्ञापन
Two corona infected found for first time in December in Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

एयरपोर्ट के बाद रेलवे और बस स्टेशन पर शुरू हुई यात्रियों की कोरोना जांच
कोरोना की रोकथाम और उससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत एयरपोर्ट के बाद रविवार से बस और रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट पर जहां 49 यात्रियों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई। वहीं, रेलवे और बस स्टेशन पर 10-10 यात्रियों की कोरोना जांच एंटीजन किट से हुई है। इसमें एक भी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इस पर विभाग ने राहत की सांस ली है। एसीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जांच का दायरा धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed