गोरखपुर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या गुरुवार को फिर बढ़ गई है। 24 घंटे में 780 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 423 शहर के हैं। वहीं 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 15 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसमें सात मरीज गोरखपुर के थे। गोरखपुर के एक और मरीज की मौत बस्ती के एक अस्पताल में हुई है। सभी मौतें पोर्टल पर अपडेट न होने से स्वास्थ्य विभाग ने मौतों की संख्या एक जारी की है।
{"_id":"609dfe55ea85a30ac943e342","slug":"todays-active-corona-cases-and-death-cases-in-gorakhpur-13-may-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: आठ संक्रमितों समेत 16 की कोरोना से मौत, 24 घंटे में मिले 780 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: आठ संक्रमितों समेत 16 की कोरोना से मौत, 24 घंटे में मिले 780 मरीज
Fri, 14 May 2021 10:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 May 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना मामले
- फोटो : PTI
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक जिले में संक्रमितों की संख्या 52666 हो गई है। 552 की मौत हो चुकी है। 44440 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 7674 सक्रिय मरीज हैं। इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के बासगांव व गगहा निवासी दो महिलाएं मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र क्रमश: 36 व 45 वर्ष थी।
कोरोना जांच
- फोटो : PTI
इसी वार्ड में भर्ती कैंपियरगंज के दो तथा नारायनपुर, मोहम्मदपुर व साहबगंज के एक-एक व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली। गोरखपुर के एक व्यक्ति की मौत बस्ती के एक अस्पताल में हो गई। मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में देवरिया के दो, महराजगंज के दो, कुशीनगर के तीन व संत कबीरनगर के एक मरीज की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
कोविड मरीजों को असुविधा हुई तो सख्त कार्रवाई
कोरोना संक्रमण महामारी की दूसरी लहर में मरीजों को आ रही असुविधाओं की शिकायतों को देखते हुए एडीजी जोन ने गुरुवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ने कोविड मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए। कहा कि मरीजों को असुविधा होने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
वैक्सीनेशन का भी जायजा लिया
जिला अस्पताल पहुंचकर एडीजी ने वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान लोगों को अपील भी की कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाए। वहां पर मौजूद लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया ।
जिला अस्पताल पहुंचकर एडीजी ने वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान लोगों को अपील भी की कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाए। वहां पर मौजूद लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया ।