{"_id":"61c025b026db5a356214d030","slug":"sunday-cold-day-due-to-mercury-being-five-degrees-below-normal-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मौसम अपडेट: संडे बना कोल्ड डे, सामान्य से पांच डिग्री कम रहा दिन का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मौसम अपडेट: संडे बना कोल्ड डे, सामान्य से पांच डिग्री कम रहा दिन का पारा
Mon, 20 Dec 2021 12:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड बढ़ी तो कचहरी चौक के पास रोड पर आग जलाकर भोजन करती बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कड़ाके की ठंड की शुरूआत हो गई है। साइबेरिया से आ रही सर्द हवाओं ने संडे को कोल्ड डे के रूप में दर्ज करा दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होने से पूरे दिन गलन महसूस होती रही। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
ट्रेन के इंतजार मे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ठंड में बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि जब दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहे तो उस दिन को कोल्ड-डे माना जाता है। वहीं, कोल्ड-वेव (शीतलहर) न्यूनतम तापमान के आधार पर तय की जाती है।
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर, रात के तापमान में भी करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इस दौरान सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद दिन भर धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए अलाव के पास बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने पांच जगहों पर जलवाए अलाव
लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहर के पांच सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए। मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि रविवार को रेलवे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, गोलघर काली मंदिर और कचहरी बस स्टेशन पर अलाव का इंतजाम किया गया है। अगर ठंड की स्थिति ऐसी ही रहती है तो और स्थानों पर अलावा जलवाए जाएंगे।
लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहर के पांच सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए। मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि रविवार को रेलवे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, गोलघर काली मंदिर और कचहरी बस स्टेशन पर अलाव का इंतजाम किया गया है। अगर ठंड की स्थिति ऐसी ही रहती है तो और स्थानों पर अलावा जलवाए जाएंगे।