उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बाजार में कोरोना का सबसे सस्ता रेमडेसिवीर इंजेक्शन आ गया है। जायडस कैडिला फार्मा कंपनी इसे मात्र 2800 रुपये में बेच रही है। लेकिन दवा विक्रेता समिति ने इसे मात्र 2400 रुपये में उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से काफी हद तक मरीजों को राहत मिलेगी। बता दें कि इससे पहले सिपला व हेट्रो कंपनी रेमडेसिवीर इंजेक्शन बाजार में लांच कर चुकी हैं। इनकी कीमत क्रमश 4000 व 5400 रुपये है।
गोरखपुर में आया सबसे सस्ता रेमडेसिवीर इंजेक्शन, खरीदने से पहले देना होगा ये प्रमाण
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन