फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थनगर: पीएम मोदी ने भोजपुरी में दी बधाई, भाषण शुरू करते ही हो गए चुप, जानिए क्या थी वजह

Mon, 25 Oct 2021 03:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Oct 2021 03:58 PM IST
सार

मोदी की फोटो लेकर गए थे लोग, लगाते रहे नारा

विज्ञापन
PM Modi congratulated to public in Bhojpuri for Medical college in siddharth nagar
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

'महात्मा बुद्ध की पावन धरती सिद्धार्थनगर मा हम आप सभय क प्रणाम करित हैं। महात्मा बुद्ध जौने धरती पर आपन पहिले क जीवन बिताए, वहीं धरती पर आज प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन है। स्वस्थ्य और निरोग भारत क सपना पूरा करे बदे ई एक बड़ा कदम है, आप सबके बधाई!' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धार्थनगर में बीएसए ग्राउंड पर आयोजित जनसभा में सोमवार को भोजपुरी/ अवधी भाषा में बधाई दी और मंच पर पहुंचते ही सीधे जनता से जुड़ गए।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर पहुंचे तो पांच पंडालों में लोग खड़े होकर मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। दो मिनट बाद मोदी ने भारत माता की बोले और जनता ने जय कहते हुए स्वर से स्वर मिलकर जवाब दिया। जैसे ही मोदी ने  भोजपुरी/ अवधी बोलनी शुरू की तो लगातार नारे लगने लगे और प्रधानमंत्री ने बोलना बंद कर दिया।

 

PM Modi congratulated to public in Bhojpuri for Medical college in siddharth nagar
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी की सभा में उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : अमर उजाला।

करीब दो मिनट बाद मोदी ने कहा कि संतोष हो गया तो बैठिए। देखिएं, मैंने आपको पूरा अवसर दे दिया, उन्होंने हंसते हुए कहा कि आपकी इच्छा हमारी सिर आंखों पर। उसके बाद भी मोदी-मोदी की आवाज गूंजती रही तो प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी इजाजत हो तो शुरू करूं। उन्होंने यह भी कहा कि आपके इस प्यार के लिए हम सब बहुत आभारी हैं।

PM Modi congratulated to public in Bhojpuri for Medical college in siddharth nagar
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

ये उत्साह अभी कई महीनों तक चलाना है...
मोदी-मोदी के नारे के बीच विधान सभा चुनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि ये उत्साह अभी कई महीनों तक चलना है। सभा में मोदी को पसंद करने वाले लोग उनकी फोटो और भाजपा का चुनाव निशान कमल के फूल का कटाउट लेकर गए थे। भाषण के दौरान भी लोग बीच में नारे लगाते रहें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi congratulated to public in Bhojpuri for Medical college in siddharth nagar
सिद्धार्थनगर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

पंडाल में गूंजा जय जय श्रीराम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाषण देने पहुंचे तो पांचों पंडाल में बैठे लोग खड़े हो गए। वे योगी मोदी की जय के नारे लगाते रहे। मंच से भाजपा नेताओं के इशारा करने के बाद भी जनता खड़ी होकर नारे लगाती रही। जैसे ही उनका भाषण समाप्त हुआ तो योगी ने जय जय श्रीराम कहा और लोग उनके उनके स्वर में स्वर मिलाकर जयकारा लगने लगे। पूरा पंडाल जय जय श्रीराम... के जयकारे से गूंजने लगा।

विज्ञापन
PM Modi congratulated to public in Bhojpuri for Medical college in siddharth nagar
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी की सभा में उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : अमर उजाला।

शिक्षामंत्री ने लगाया सांसद का नारा
पीएम मोदी का हेलीकाप्टर उतरने वाला था तो सांसद जगदंबिका पाल ने मंच से मोदी-मोदी का नारा लगाते हुए जनता को उत्साहित किया। उनके कहने पर लोग खड़े हुए और मोदी-मोदी के नारे लगाए। उसके बाद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने जगदंबिका पाल और जय प्रताप सिंह (स्वास्थ्य मंत्री) के नारे लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed