फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: डेढ़ घंटे तक बेड के इंतजार में एंबुलेंस में दम तोड़ दिया मरीज, न बेड मिला और न ही ऑक्सीजन

Fri, 23 Apr 2021 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Apr 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
patient died in ambulance while waiting for bed In BRD Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जगन्नाथपुर के सत्यनारायण गुप्ता (60) ने इलाज के अभाव में बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में दम तोड़ दिया। सत्यनारायण का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। वेंटिलेटर युक्त बेड की जरूरत थी, जो नहीं मिल सका। इसपर परिजनों ने कड़ी नाराजगी जताई और व्यवस्था को जमकर कोसा।



 

patient died in ambulance while waiting for bed In BRD Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

सत्यनारायण गुप्ता की तबीयत 12 दिन पहले खराब हुई थी। पहले होम क्वारंटीन में रहे लेकिन 18 अप्रैल को ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा। परिजनों ने वेंटिलेटर युक्त अस्पताल की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लिहाजा, इंदिरानगर स्थित न्यू लोटस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे थे।

 

patient died in ambulance while waiting for bed In BRD Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

सत्यनारायण के दामाद धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को दोपहर तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। ऑक्सीजन लेवल 40 पर आ गया। इससे वेंटिलेटर की जरूरत पड़ गई। इसकी सूचना जिले के आला अफसरों व चिकित्सकों को दी गई। सत्यानाराण को डिस्चार्ज कराके एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वह डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस में ही पड़े रहे। काफी मान-मनौव्वल के बाद चिकित्सक आए और गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती करने को कहा। स्ट्रेचर भी लाया गया लेकिन एंबुलेंस का ऑक्सीजन सपोर्ट जैसे ही हटाया गया, वैसे ही मौत हो गई। अगर समय से वेंटिलेटर मिल जाता तो शायद जान बच सकती थी। इस सिलसिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
patient died in ambulance while waiting for bed In BRD Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
ब्लैक में लिया ऑक्सीजन गैस का सिलिंडर
होम आइसोलेशन के दौरान भी सत्यनाराण को सांस लेने में दिक्कत हुइ थी। धीरेंद्र ने बताया कि तब ब्लैक में दो ऑक्सीजन सिलिंडर लिया था। एक-एक सिलिंडर 8500-8500 रुपये में मिले थे। कुछ दिन में ऑक्सीजन खत्म हुआ तो भरवाने की दिक्कत आई। इसे भरवाने के लिए संतकबीरनगर तक जाना पड़ा है।

 
विज्ञापन
patient died in ambulance while waiting for bed In BRD Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
एंबुलेंस चालक ने आठ हजार रुपये वसूले
इंदिरानगर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज तक सत्यनारायण को लेने जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने आठ हजार रुपये वसूले हैं। धीरेंद्र का कहना है कि सब मनमानी पर उतारू हैं। जनता का कोई सुनने वाला नहीं है। इंदिरानगर से मेडिकल कॉलेज की दूरी मुश्किल से सात किलोमीटर होगी, फिर भी आठ हजार रुपये ले लिए गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed