रेलवे ने डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी रेल लाइन का विस्तार किया है। अब बैतालपुर से खलीलाबाद तक 82 किमी तक तीसरी लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे बोर्ड ने मंजूरी देते हुए फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए बजट भी जारी कर दिया है। इस नई लाइन के बिछने से ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी, उन्हें रेल ट्रैक खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन, जल्द ही सर्वे के लिए एजेंसी तय करेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
Good News: अब बैतालपुर से खलीलाबाद तक बिछेगी तीसरी रेल लाइन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर, बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन के लिए 640 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। वहीं, अगले साल यानी 2023 में डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक तीसरी लाइन पर ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद है।
छपरा-लखनऊ रूट पर 120 ट्रेनों का लोड
छपरा-लखनऊ वाया गोरखपुर रूट पर 60 मालगाड़ी और करीब 120 ट्रेनें गुजरती हैं। तीसरी लाइन के बन जाने से लोड काफी हद तक कम हो जाएगा। खासकर, गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेनों को चलाने में दिक्कत नहीं आएगी।
21.15 किमी लंबी है डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी लाइन
डोमिनगढ़ से कैंट स्टेशन होकर कुसम्ही तक तीसरी लाइन 21.15 किमी लंबी है। इसके बनने से आउटर पर ट्रेनें खड़ी नहीं होंगी। मालगाड़ियां भी फर्राटे से गंतव्य को रवाना हो जाएंगी। पिछले बजट में तीसरी लाइन के लिए 105 करोड़ रुपये मिले थे। जिसके बाद काम शुरू कराया गया। इस परियोजना को 2016 के बजट में मंजूरी दी गई थी। इस बार इस लाइन के लिए 62 करोड़ रुपये मिले हैं। अब तक 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
बिना रुकावट आ-जा सकेंगी मालगाड़ियां
वर्तमान समय में ट्रैक पर लोड के चलते डोमिनगढ़, कैंट और कुसम्ही में काफी देर तक ट्रेनें खड़ी रहती हैं। तीसरी लाइन बन जाने से एक लाइन से मालगाड़ी गुजारी जाएगी, जिससे एक्सप्रेस ट्रेनें आराम से बिना रुकावट के आ और जा सकेंगी।
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कुसम्ही से बैतालपुर और डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक तीसरी लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे किया जाना है। इसके लिए बजट आवंटित हो गया है। तीसरी लाइन से ट्रेनों का संचलन और सुगम होगा।