फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवियन रिचर्ड्स भी गोरखपुर के इस गेंदबाज से खाते थे खौफ, पदार्पण टेस्ट में झटके थे 16 विकेट

Thu, 04 Jun 2020 10:41 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jun 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Narendra hirwani claimed 16 wickets in his debut Test Match special story
विवियन रिचर्ड्स और नरेंद्र हिरवानी।(फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

वर्ष-1988 में जब कैरेबियाई टीम का क्रिकेट में डंका बज रहा था। विवियन रिचर्ड्स, कार्ल हुपर जैसे बल्लेबाज जब बड़े से बड़े गेंदबाज की मैदान पर अकड़ निकाल देते थे। ऐसे में गोरखपुर के लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने भारतीय टीम से अपना पहला टेस्ट मैच खेलते वेस्टइंडीज की दोनों पालियों में 16(8-8) विकेट झटक कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपना नाम रोशन किया था। आज भी ये रिकॉर्ड बदस्तूर इनके नाम से जुड़ा है।

Narendra hirwani claimed 16 wickets in his debut Test Match special story
Narendra hirwani - फोटो : फेसबुक

चेन्नई की पिच पर 19 साल के नरेंद्र ने मैच में 136 रन देकर 16 विकेट झटके थे। पहले ही मैच में नरेंद्र हिरवानी ने गेंदबाजी का ऐसा जौहर दिखाया कि अच्छे-अच्छे खिलाड़ी भौचक्के रहे गए। जिन लोगों ने इस मैच को दूरदर्शन पर लाइव देखा था। उन्हें आज भी नरेंद्र हिरवानी की गेंदबाजी याद है।

Narendra hirwani claimed 16 wickets in his debut Test Match special story
Narendra hirwani - फोटो : सोशल मीडिया।

उनके परिवार में भी दो दिनों तक बेटे की उपलब्धि का जश्न मनाया गया था। सुभाषनगर में रहने वाले भतीजे दिलीप हिरवानी ने बताया कि वेस्टइंडीज की दूसरी और मैच की चौथी पारी पांचवें दिन समाप्त हुई। जिसमें नरेंद्र हिरवानी का जलवा रहा। पहली पारी में 8 विकेट झटकने वाले हिरवानी को भी नहीं पता था कि वे अपने पहले ही मैच में 16 विकेट अपने नाम कर लेंगे। मैच के चौथे और पांचवें दिन नरेंद्र हिरवानी ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 8 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और भारतीय टीम को मैच जीता दिया। आठ साल के अंतरराष्ट्रीय कैरियर के बाद नरेंद्र ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया। वो काफी समय तक भारतीय टीम के चयनकर्त्ता के रूप में भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra hirwani claimed 16 wickets in his debut Test Match special story
Narendra hirwani - फोटो : फेसबुक

सुभाषनगर में रहता है परिवार, विद्या मंदिर से की पढ़ाई
गोरखपुर में रहने वाले भतीजे दिलीप हिरवानी ने बताया कि नरेंद्र हिरवानी का परिवार सुभाषनगर में रहता था। प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुई। जो आगे चलकर एमपी इंटर कॉलेज से होते हुए वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज तक पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके पिता दीपचंद हिरवानी ईट भट्टा के कारोबारी थे। आठ भाई बहनों में नरेंद्र को बचपन से ही क्रिकेट में लगाव था। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने क्रिकेट में चमक बिखेरनी शुरू कर दी थी।

 

विज्ञापन
Narendra hirwani claimed 16 wickets in his debut Test Match special story
Narendra hirwani - फोटो : अमर उजाला।

आठ साल तक खेला क्रिकेट
नरेंद्र हिरवानी ने आठ साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। उन्होंने इस दौरान कुल 17 टेस्ट मैच खेले और 66 विकेट लिए। 18 वनडे मैच में उनके नाम 23 विकेट दर्ज है। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला। प्रथम श्रेणी मैचों में हिरवानी ने 167 मैच में 732 विकेट लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed