फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां और बहन पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप, रुड़की के रेस्टोरेंट में रह चुका शेफ

Thu, 04 Jun 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jun 2020 01:30 AM IST
सार

  • रुड़की में खोले गए रेस्टोरेंट में काम कर चुके शेफ ने अल्पसंख्यक आयोग से की शिकायत
  • एसएसपी कार्यालय से आदेश के बाद स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच, युवक के लिए बयान

विज्ञापन
Cricketer Rishabh pant Mother and sister Allegedly blamed for Not give Salary to his restaurant chef

क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन के रेस्टोरेंट में शेफ रह चुके युवक ने उनकी मां और बहन पर गंभीर आरोप लगाया है। युवक ने वेतन नहीं देने व धमकाने का आरोप लगाकर इसकी शिकायत अल्पसंख्यक आयोग देहरादून और एसएसपी हरिद्वार से की है।

Cricketer Rishabh pant Mother and sister Allegedly blamed for Not give Salary to his restaurant chef
- फोटो : अमर उजाला

मामले में मंगलवार को पुलिस ने युवक के बयान दर्ज किए। सीओ रुड़की का कहना है कि सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सोत निवासी फैज आलम ने अल्पसंख्यक आयोग को 30 मार्च 2020 को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि उन्होंने रुड़की में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत के रेस्टोरेंट बैक टू बेस में दिसंबर में शेफ के पद पर 9500 रुपये प्रतिमाह में नियुक्त पाई थी।

Cricketer Rishabh pant Mother and sister Allegedly blamed for Not give Salary to his restaurant chef

उन्हें दिसंबर का वेतन दिया गया, लेकिन जनवरी और फरवरी का वेतन नहीं मिला। पांच मार्च को रेस्टोरेंट की मालकिन एवं पंत की बहन ने बताया कि रेस्टोरेंट बंद हो रहा, इसलिए कल से नौकरी पर न आएं। आरोप है कि जनवरी और फरवरी का वेतन मांगने पर उन्होंने वेतन देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि फोन पर क्रिकेटर की मां सरोज पंत ने धमकी दी कि उनका बेटा नेशनल स्तर का क्रिकेटर है। उसे सभी अधिकारी जानते हैं, यदि दोबारा पैसे मांगे तो पुलिस में दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Rishabh pant Mother and sister Allegedly blamed for Not give Salary to his restaurant chef
- फोटो : अमर उजाला

फैज कहा है कि वह बेरोजगार है और पिता के नहीं होने से मां के अलावा दो बहनों का भार भी उसके जिम्मे है। ऐसे में वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। इस संबंध में सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आयोग से संबंधित पत्र की जांच के आदेश एसएसपी कार्यालय से मिले हैं। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को युवक के बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन
Cricketer Rishabh pant Mother and sister Allegedly blamed for Not give Salary to his restaurant chef

जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस संबंध में क्रिकेटर पंत की मां सरोज पंत को कई बार फोन कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जैसे ही उनका पक्ष मिलेगा, उसे भी हम हूबहू प्रकाशित करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed