फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs New Zealand T20 Captain Shreyas Iyer reaction after winning first T20I praises Naman Dhir

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे दिया पहले मैच में जीत का श्रेय? नमन धीर को जमकर सराहा

Thu, 22 Oct 2026 07:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Oct 2026 07:45 PM IST
सार

  • भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
  • जीत के बाद भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसका श्रेय बल्लेबाजों को दिया।
  • श्रेयस ने इसके साथ ही नमन धीर की पारी को जमकर सराहा।

विज्ञापन
India Vs New Zealand T20 Captain Shreyas Iyer reaction after winning first T20I praises Naman Dhir
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड से मिले 226 रनों के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। पहले टी20 में मिली जीत से कप्तान श्रेयस अय्यर गदगद नजर आए। श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय टीम के बल्लेबाजों को दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

श्रेयस ने कीवी टीम के बल्लेबाजों को सराहा 
श्रेयस ने मैच के बाद कहा, शानदार जीत। जब हमने गेंदबाजी शुरू की, तो मुझे लगा कि पिच थोड़ी धीमी खेल रही थी। गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी और हमने सही हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करने के बजाय थोड़ा आगे गेंदबाजी की। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, ओस आने लगी और विकेट पर गेंद तेजी से फिसलने लगी। गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आ रही थी, जिससे उन्हें मोमेंटम मिल गया और वह 220 रन तक पहुंच गए। उनकी कोशिशों की तारीफ करनी होगी, लेकिन जाहिर है कि हमें भी ऐसी ही शुरुआत की जरूरत थी। खासकर जब आप 220 रन का पीछा कर रहे हों, तो 6 ओवर में 80-85 रन बनाना एक बेहतरीन शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सैमसन-अभिषेक को मिलते हैं निर्देश? 
अय्यर से जब पूछा गया कि क्या वह या टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक को कोई निर्देश देते हैं, तो इसके जवाब में भारतीय टी20 कप्तान ने कहा, वह काफी अनुभवी हैं। उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कैसे खेलना है। वह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। एक बार जब वे लय पकड़ लेते हैं, तो बस उस मोमेंटम को आगे ले जाने की बात होती है, और आज इसका एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। ऐसा हर बार नहीं होता, लेकिन जब वह लय में आ जाते हैं, तो वह हमारे लिए एक मजबूत मंच तैयार कर देते हैं। इसके बाद हम बाकी खिलाड़ी आकर पारी को संभालते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हम मैच को जीत के साथ खत्म करें।
विज्ञापन

नमन को लेकर क्या बोले कप्तान 
नमन धीर की प्रशंसा करते हुए अय्यर ने कहा, हां, बिल्कुल। नमन हमें कई विकल्प देते हैं, खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ या दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने भी। इस मैदान पर आकर दो-तीन अहम ओवर फेंकना पूरे मैच का मोमेंटम बदल सकता है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि इस मैच में उन्होंने शांत और संयमित स्वभाव का परिचय दिया। उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना वाकई शानदार था।

नमन धीर ने अंत के ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत को छीन लिया। नमन ने सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान नमन ने 280 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए जिससे भारत ने पहले मैच में जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed