फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa vs Australia 2nd Test match highlights and result updates St George's Park Gqeberha

गकेबरहा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी के अंतर से हराया, सीरीज बराबरी पर; हेड का शतक गया बेकार

Thu, 22 Oct 2026 08:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Oct 2026 08:13 PM IST
सार

  • दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है।
  • दक्षिण अफ्रीका ने गकेबरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट में कंगारू टीम को पारी और 31 रनों से हराया और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
  • ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने शतक लगाया, लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सके।

विज्ञापन
South Africa vs Australia 2nd Test match highlights and result updates St George's Park Gqeberha
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : @ProteasMenCSA

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रनों से हराया। इस तरह तीनों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा, लेकिन वह भी टीम को इस हार से नहीं बचा सके। पहली पारी में 425/9 का विशाल स्कोर बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में सिर्फ 99 रन पर ढेर कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया था जिसके बाद दूसरी पारी पांचवें दिन 295 रन पर ऑलआउट कर दी। 
विज्ञापन
Trending Videos

कब खेला जाएगा तीसरा टेस्ट?
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में हेड ने शानदार बल्लेबाजी की और 121 रन बनाए। लेकिन हेड की ये पारी भी कंगारू टीम को पारी की हार की शर्मिंदगी से नहीं बचा सकी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट जीता था, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने गकेबरहा में खेला गया दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया है। अब दोनों टीमों के बीच 27 अक्तूबर से केप टाउन में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए, जबकि वियान मुल्डर को तीन विकेट मिले। वहीं, साइमन हार्बर को दो और मार्को यानसेन को एक सफलता मिली। 179 रन की पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बावुमा बने मैच के हीरो 
मुकाबले के शुरुआती दो दिन बारिश से प्रभावित रहे थे। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 110 के स्कोर तक अपने छह विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान बावुमा ने मार्को यानसेन के साथ सातवें विकेट के लिए 132 रन जोड़कर टीम को 242 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके बाद बावुमा ने साइमन हार्मर के साथ आठवें विकेट के लिए 183 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 99 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के पास पहली पारी के आधार पर 326 रन की बढ़त थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा, लेकिन मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में 295 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में आठ के स्कोर पर निक मैडिन्सन (8) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद ट्रेविस हेड ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मार्नस लाबुशेन (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की, लेकिन लाबुशेन के आउट होने के बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इस पारी में ट्रेविस हेड ने 15 चौकों के साथ 121 रन बनाए, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 40 रन की पारी खेली। इनके अलावा, एलेक्स कैरी ने नाबाद 37 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed