{"_id":"6ada323e9e099079090c2fb2","slug":"indian-pacer-renuka-singh-thakur-ruled-out-of-the-three-match-women-s-odi-series-against-zimbabwe-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम जिम्बाब्वे: वनडे सीरीज से क्यों बाहर हुईं रेणुका ठाकुर? टीम में हुआ बदलाव; जानें किसे मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम जिम्बाब्वे: वनडे सीरीज से क्यों बाहर हुईं रेणुका ठाकुर? टीम में हुआ बदलाव; जानें किसे मिला मौका
Thu, 22 Oct 2026 09:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:26 PM IST
सार
- जिम्बाब्वे के खिलाफ शुक्रवार से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव हुआ है।
- तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर इस सीरीज से बाहर हो गई हैं।
- बीसीसीआई ने रेणुका की जगह जिंतिमणि कलिता को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
रेणुका सिंह ठाकुर
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की महिला वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज जिंतिमणि कलिता को पहली बार इस प्रारूप की टीम में मौका दिया गया है। जिंतिमणि हाल ही में रायपुर में संपन्न हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थीं। वह टीम के साथ यात्रा कर रही हैं।
बीसीसीआई ने दिया अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को कहा, 'रेणुका बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 50 ओवर के प्रारूप के लिए जरूरी गेंदबाजी अभ्यास और कार्यभार बढ़ाने की प्रक्रिया से गुजर रही हैं।' भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को वडोदरा में खेला जाएगा। स्मृति मंधाना के पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया। वनडे में मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम से जिम्बाब्वे की अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी और अब वनडे में दम दिखाने की बारी है। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म में वापसी वनडे सीरीज से पहले भारत के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है, क्योंकि इससे मध्य क्रम को मजबूती मिलेगी जिसमें टीम को चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। जेमिमा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति में भारत ने टी20 सीरीज में तीसरे नंबर पर नए खिलाड़ियों को आजमाया था।
विज्ञापन
भारतीय महिला वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, जिंतिमणि कलिता।