फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: यहां सात दिनों में छह हजार से ज्यादा मिले पॉजिटिव, संक्रमितों की लापरवाही जारी

Mon, 03 May 2021 11:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 May 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
More than six thousand positives got in seven days at Gorakhpur
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में अप्रैल के आखिरी सात दिनों में 6362 कोरोना संक्रमित पाए गए। इन सबकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।  पता चला कि संक्रमितों के संपर्क में 17591 लोग आए हैं। इन सबसे बात करके कोरोना जांच कराने की सलाह दी गई। तमाम संक्रमित भी मिले हैं।

More than six thousand positives got in seven days at Gorakhpur
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश के लिए 40 सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम मोबाइल फोन के जरिए संक्रमितों से संपर्क करती है। संक्रमित से पूछती है कि एक सप्ताह में कहां-कहां गए थे। किसके-किसके संपर्क में आए थे। सबके नाम, पते व मोबाइल नंबर लिए जाते हैं। फिर फोन करके कोरोना जांच की सलाह दी जाती है।

 

More than six thousand positives got in seven days at Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

इस क्रम में संक्रमितों की लापरवाही सामने आई है। पता चल कि संक्रमण के बाद भी लोगों से मिलने का सिलसिला जारी रहा है। एक सप्ताह में ही संक्रमितों ने 17591 लोगों से संपर्क स्थापित कर लिया। इसी का नतीजा है कि कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
More than six thousand positives got in seven days at Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

यही नहीं संक्रमित परिवार भी संक्रमण बढ़ा रहे हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग से ही पता चला कि 2082 संक्रमितों ने सगे-संबंधियों को ही मुसीबत में डाल दिया है। इन सबके संपर्क में 9658 लोग आए हैं। इन सभी की कोरोना जांच कराने की सलाह दी गई है।

 

विज्ञापन
More than six thousand positives got in seven days at Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

टीम में 10 और होंगे शामिल
कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम में दस और लोगों को शामिल किया जाएगा। इससे कांटैक्ट ट्रेसिंग आसान हो जाएगी। इस टीम ने जो रिपोर्ट तैयार की है, उसके मुताबिक संक्रमित लापरवाही बरत रहे हैं। संक्रमण के बाद भी लोगों से मिल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed