मौनी अमावस्या का पर्व गुरुवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। जिले के श्रद्धालु राप्ती सहित अन्य पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु बुधवार को ही प्रयागराज संगम एवं वाराणसी गंगा में स्नान के लिए बसों से प्रस्थान कर लिए थे।
2 of 5
Mauni Amavasya
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं गोरखपुर में श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी सहित आसपास के पवित्र सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। महिलाओं ने गंगा मइया के नाम से कड़ाही भी चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण व्रत की कथा सुनी और गाय की बछिया का दानकर मंगल कामना की। ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालु राप्ती नदी के राजघाट तट पर पहुंचने लगे।
3 of 5
Mauni Amavasya
- फोटो : अमर उजाला।
समूहों में गंगा मइया की जय बोलते हुए श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाते हुए पवित्र नदी में प्रवेश किया। राप्ती के दोनों तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मौन होकर स्नान-दान किया और तिल का लड्डू ग्रहण किया।
4 of 5
Mauni Amavasya
- फोटो : अमर उजाला।
पुरोहित गाय की बछिया के साथ राप्ती तट पहुंचे थे। उन्होंने श्रद्धालुओं को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बछिया का दान कराया। राप्ती नदी के आसपास के सभी रास्ते श्रद्धालुओं से खचाखच भरे थे।
5 of 5
Mauni Amavasya
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं बच्चों ने राप्ती नदी तट पर लगे मेले का जमकर मजा लिया। पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालु तटों पर लगे चना, जलेबी समोसे और पकोड़ों के दुकानों पर पहुंच उनका जायका लिया। मेला में सौंदर्य प्रसाधन व घरेलू सामानों की दुकानें भी सजी थीं।