{"_id":"5f04874c633e09566e5feb23","slug":"kanpur-encounter-injured-constable-shivmurat-nishad-health-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: कानपुर विकास दुबे एनकाउंटर में घायल हुए थे शिवमूरत, कहा- 'मानो सब पहले से प्लान था'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: कानपुर विकास दुबे एनकाउंटर में घायल हुए थे शिवमूरत, कहा- 'मानो सब पहले से प्लान था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर दबिश के दौरान हुई फायरिंग में जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बरवास निवासी सिपाही शिवमूरत घायल हो गए थे। अस्पताल में उनके बड़े भाई रामजतन निषाद देखभाल में लगे हैं। फोन पर अमर उजाला से बातचीत में सिपाही ने मुठभेड़ की कहानी बयां की।
2 of 5
maharajganj news
- फोटो : अमर उजाला।
घायल सिपाही शिवमूरत निषाद ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर वे भी पुलिस टीम के साथ दबिश डालने गए थे। जैसे ही हम लोग दरवाजे पर पहुंचे सामने की ओर से बदमाशों द्वारा जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी गई।
3 of 5
maharajganj news
- फोटो : अमर उजाला।
मैं पेड़ की ओट में छिपते हुए उसके तीसरे गेट पर पहुंचा तभी कमर में गोली लग गई। इस बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही थी। कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। गोलियां चलने से अंदाजा लगा कि छत ही नहीं चारों ओर से गोली चल रही थी। ऐसे लग रहा था कि मानो पहले से ही तैयारी की गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
गोलियों की बौछार के बीच वे किसी तरह एक शौचालय तक पहुंचे और बेहोश हो गए। फिर क्या हुआ पता नहीं। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा। पुलिस कर्मियों के साहस एवं शौर्य की बदौलत हिस्ट्रीशीटर जान बचाकर भागा। जब तक उसे कड़ी सजा नहीं मिलेगी तब तक मन को शांति नहीं मिलेगी। बता दें कि शिवमूरत का सोमवार को आपरेशन हुआ है। डॉक्टर ने ज्यादा बात करने लिए मना किया है। थोड़ी बहुत घर पर मां से बात कर लेता हूं। मां हमेशा मेरा हौसला बढ़ाती है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भाई रामजतन निषाद ने बताया कि ऑपरेशन सफल हुआ है। भाई की हालत ठीक है। उनकी अच्छे से देखभाल हो रही है। भाई ने हिस्ट्रीशीटर का डटकर मुकाबला किया था। हमें उस पर गर्व है। थानाध्यक्ष पनियरा दिलीप शुक्ला ने बताया कि घायल सिपाही से फोन बात कर हालचाल जाना गया है। उनकी हालत में सुधार है। पुलिस परिजनों के संपर्क में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।