{"_id":"6108b3c7f155713d5c0ebde3","slug":"hockey-india-victory-in-tokyo-olympics-excited-players","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: हॉकी इंडिया की जीत से खिलाड़ियों में उत्साह, पदक की बढ़ी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक: हॉकी इंडिया की जीत से खिलाड़ियों में उत्साह, पदक की बढ़ी आस
Tue, 03 Aug 2021 08:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Aug 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक में रविवार का दिन हॉकी के शौकीनों के लिए एतिहासिक रहा है। जब एक तरफ भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को पराजित कर 1980 के बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वहीं सोमवार को भारतीय हॉकी महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। जिसके बाद से ओलंपिक खेलों में हॉकी से पदक मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर दिवाकर राम
- फोटो : अमर उजाला।
गोल्ड में बदलने पर रखें फोकस, शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर दिवाकर राम ने बताया कि दोनों टीमों ने कड़ी मेहनत की है। 40 साल बाद ये रिकार्ड बना है। अच्छा चांस मिला है, इसे गोल्ड में बदलने पर फोकस करने की जरूरत है। हॉकी के फ्यूचर के लिए अच्छा है। आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। पूरे देश की शुभकामनाएं टीम के साथ हैं।

यूपी हॉकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
देश के लिए स्वर्णिम क्षण
यूपी हॉकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश ने बताया कि भारतीय हॉकी और देश के लिए स्वर्णिम क्षण देश इसे लंबे समय तक याद रखेगा। दोनों ही टीमों से देश को पदक की उम्मीदें हैं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि वो फाइनल के सफर के लिए जीजान लगा देंगे। आगे के सफर के हॉकी यूपी की तरफ से शुभकामनाएं।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रीति दुबे
- फोटो : अमर उजाला।
खिलाड़ियों के जज्बे में होगी बढ़ोत्तरी
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रीति दुबे ने बताया कि महिला और पुरूष टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से युवाओं का मनोबल बढ़ेगा। खेल के प्रति उनके जज्बे में और बढ़ोत्तरी होगी। सरकार और हॉकी इंडिया ने हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में अच्छा कार्य किया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वो और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे।

ओलंपिक्स हॉकी प्लेयर अर्जुना अवार्डी प्रेम माया
- फोटो : अमर उजाला।
इतिहास में खुद को दर्ज कराने का मौका
ओलंपिक्स हॉकी प्लेयर अर्जुना अवार्डी प्रेम माया ने बताया कि पुरूष और महिला हॉकी टीमों के पास इतिहास में खुद को दर्ज का मौका है। अब तक टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब उन्हें अपनी मेहनत को पदक में बदलने की तरफ ध्यान देकर देश के पदक सुखा को खत्म करें ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं। ओलंपिक टीम का हिस्सा रही हूं। आगे के मैच के लिए उत्साहित हूं।