फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर मौसम अपडेट: झमाझम बारिश से टूटा 23 वर्षों का रिकार्ड, सामान्य से 9.4 डिग्री कम रहा दिन का तापमान

Thu, 30 Dec 2021 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Dec 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather Updates 23 years broken record mercury remained low by 9.4 degrees after 24.5 mm of rain
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में मौसम ने जबरदस्त करवट ली है। मंगलवार रात और बुधवार दिन में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश होने से पिछले 23 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। गोरखपुर जिले में 24.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 10 दिसंबर 1997 को 42.3 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को कोल्ड डे रहा।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव महसूस होने लगा था। शाम होते-होते बूंदाबांदी होने लगी थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अफगानिस्तान व जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया। उधर, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से होते हुए पूर्वी यूपी से गुजर रहा है।
Gorakhpur Weather Updates 23 years broken record mercury remained low by 9.4 degrees after 24.5 mm of rain
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
दोनों के मिलन के कारण मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। देर रात बारिश शुरू हो गई। बुधवार भोर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को 24.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यह बीते 23 साल में दिसंबर में सर्वाधिक बारिश है।
Gorakhpur Weather Updates 23 years broken record mercury remained low by 9.4 degrees after 24.5 mm of rain
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

दिन में लुढ़का, रात में चढ़ा पारा  
बुधवार को पूरे दिन आसमान में काले घने बादल छाए रहे। दिनभर धूप नहीं निकली। रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। दिन में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व दिशा से हवा भी चली। हवा में अधिकतम नमी 98 और न्यूनतम 84 फीसदी रही। इस वजह से गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिसंबर में दिन का औसतन तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि दिन में तापमान 16 डिग्री से कम होने की वजह से इसे कोल्ड-डे माना जाएगा। वहीं, रात का तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार के मुकाबले 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather Updates 23 years broken record mercury remained low by 9.4 degrees after 24.5 mm of rain
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

आज भी हो सकती है बूंदाबांदी
गुरुवार यानी आज सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। सुबह से उत्तर पूर्व दिशा से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम के जानकार कैलाश पांडेय ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं दोपहर बाद पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके बाद रात का पारा लुढ़केगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Updates 23 years broken record mercury remained low by 9.4 degrees after 24.5 mm of rain
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

दिसंबर में कम ही होती है बारिश
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2005, 2006, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2017, 2018 व 2020 के दिसंबर में बारिश नहीं हुई थी। जबकि 2007 के दिसंबर में 1.5 एमएम, 2008 में 0.5 एमएम, 2009 में 4.0 एमएम, 2014 में 3.7 एमएम और 2019 में 14.00 एमएम बारिश हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed