छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप में गैंगस्टर डॉ. अभिषेक यादव के राज नर्सिंग होम एंड पैरामेडिकल कॉलेज को भी बुधवार को कुर्क कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद जमीन, आवास, 19 बैंक खातों और 10 वाहनों को शामिल कर डॉक्टर व उसके परिवार की 1,03,05,07,422 रुपये की संपत्ति पर सरकारी ताला लग गया है। यह कीमत सरकारी सर्किल रेट के हिसाब से है। बाजार की कीमत देखी जाए तो यह संपत्ति दो अरब रुपये से अधिक की होगी। गोरखपुर में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।
Gorakhpur: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले डॉ. अभिषेक की 1.35 अरब की संपत्ति कुर्क, लगा सरकारी ताला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोप है कि पिपराइच के तुर्रा बाजार स्थित राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ. अभिषेक यादव ने कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से शासन से मान्यता मिलने की जानकारी देकर नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया था। मामला संज्ञान में आने पर शासन के संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने आठ जनवरी को कोतवाली में राज नर्सिंग कॉलेज के संचालक पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया।
जालसाजी की जानकारी होने पर छात्रों के घरवालों ने भी तहरीर दी। कॉलेज पर ताला लगाने के साथ अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ पिपराइच थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बाद में पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। कोतवाली थाने में दर्ज केस की विवेचना तिवारीपुर पुलिस कर रही है। तिवारीपुर के थानेदार मदन मोहन मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पिपराइच स्थित नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज पहुंचे और उसे कुर्क कर दिए।
किस संपत्ति की कितनी कीमत
- कुर्क संपत्ति व आवास की कीमत 99 करोड़, 21 लाख 12 हजार 439 रुपये
- दस वाहनों की कीमत 32 लाख 40 हजार रुपये
- बैंक खातों में तीन करोड़ 51 लाख, 14 हजार 983 रुपये