{"_id":"5e368a5a8ebc3e8d3f5203da","slug":"world-hindu-mahasabha-international-president-ranjeet-bachchan-profile-do-wives-murder-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन थे रणजीत बच्चन, जिनकी लखनऊ में हत्या, क्यों रचाई दो शादियां, अखिलेश से क्या नाता?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कौन थे रणजीत बच्चन, जिनकी लखनऊ में हत्या, क्यों रचाई दो शादियां, अखिलेश से क्या नाता?
Thu, 06 Feb 2020 09:16 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ रणजीत बच्चन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में अपने मित्र के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले रणजीत बच्चन (Ranjeet Bachchan) की रविवार सुबह सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। रणजीत बच्चन विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे थे। वह सपा के लिए गोरखपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाते थे। जानिए, रणजीत बच्चन के बारे में सबकुछ..
रणजीत बच्चन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
रणजीत बच्चन मूल रूप से गोरखपुर जिले के गोला के अहरौली पंचगांवा के रहने वाले थे, जोकि मौजूदा समय में लखनऊ में हजरतगंज की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। सपा सरकार में रंजीत को उक्त फ्लैट आवंटित किया गया था। उनकी दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी का नाम कालिंदी और दूसरी का स्मृति है। कालिंदी गोरखपुर में रहती हैं, और संबंध विच्छेद हो जाने के बाद उसने गोरखपुर में रणजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
रणजीत बच्चन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि साइकिल यात्रा में रणजीत बच्चन की साथी रहीं कुशीनगर के नेबुआ नैरंगिया के बैरवा पाट्टी में रहने वाली कालिंदी निर्मल शर्मा का नाम साइकिलिंग को लेकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। कालिंदी परिवार के साथ सिटी के कृष्णा नगर मोहल्ले में रहती हैं। साल 2004 में रणजीत बच्चन गोरखपुर प्रेस क्लब में घूमते हुए नजर आते थे। कालिंदी निर्मल शर्मा के साथ ही रणजीत ने सपा की शांति सद्भावना यात्रा में भी भागीदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजीत बच्चन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
शांति सद्भावना मिशन को पूरा करने के लिए 4 फरवरी 2002 को रणजीत बच्चन और कालिंदी ने साइकिल यात्रा शुरू की थी। दोनों भारत, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और बर्मा के बॉर्डर एरिया तक पहुंचे। एक लाख बत्तीस हजार दो सौ पचास किमी की यात्रा तय कर भारत के 28 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की यात्रा पूरा की थी। सात साल 10 महीने और 13 दिन तक ली उनकी साइकिल यात्रा 18 दिसंबर 2009 को एमपी इंटर कॉलेज में खत्म हुई थी।
विज्ञापन
रणजीत बच्चन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन को मानते थे अपना आदर्श: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के लुक और हेयर स्टाइल का अनुसरण करने वाले रणजीत बच्चन बताते थे कि वह बिग बी को अपना आदर्श मानते थे, उस दौर में गोरखपुर के आसपास रणजीत बच्चन कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाते थे। मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच के लिए छह टीमों का गठन किया है।