फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दस साल से कर रहा था दरिंदगी, पीड़िता बोली- अब बर्दाश्त नहीं करूंगी

Sun, 21 Feb 2021 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Feb 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
AP public school manager blackmailed and molested woman by ten years in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एपी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रबंधक ने नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान प्रबंधक ने फोटो और वीडियो बना लिया। इसके जरिए ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं, शादी के बाद अश्लील वीडियो व फोटो ससुराल वालों को भेजकर पीड़िता को बदनाम किया। रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।

AP public school manager blackmailed and molested woman by ten years in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, कैंट थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि खरीदारी के बहाने प्रबंधक 25 मार्च 2011 को उसे लेकर बाहर गया और रास्ते में नाश्ते के दौरान नशीली दवा पिला दी। अचेत होने पर दुष्कर्म किया। साथ ही फोटो और वीडियो बना लिया। जब होश में आई तो शरीर से वस्त्र गायब थे। विरोध किया तो अनिल ने धमकी दी और कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है। जब तुमको कहूंगा आना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो मोबाइल की फोटो वायरल कर दूंगा। इस तरह 2011 से 2019 तक, न चाहते हुए भी उसे आरोपी के बुलाने पर जाना पड़ता था। इस दौरान प्रबंधक ने कई बार दुष्कर्म किया। हर बार वह मोबाइल से फोटो भी खींचता रहा। कुछ कहने पर गोली मारने की धमकी देता था।

AP public school manager blackmailed and molested woman by ten years in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि एक दिसंबर 2020 को मेरी शादी हो गई। इसके बाद अनिल सिंह ने सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाया और ससुराल वालों को संदेश भेजने लगा। फोन करके धमकाया और कहा कि सारी फोटो, वीडियो ससुराल वालों को भेज दूंगा। परेशान होकर महिला ने सारी बात अपनी मां को बताई और एसएसपी से शिकायत भी की। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद स्कूल प्रबंधक ने उसके पति से संपर्क किया। पति ने बात नहीं की तो आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। पीड़िता का कहना है कि 16 फरवरी 2021 को फोटो वायरल करके उसने मेरी व ससुराल वालों की प्रतिष्ठा पूरी तरह से नष्ट कर दी। पीड़िता ने तहरीर में यह भी कहा है कि उसके पास अब आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अब वह बर्दाश्त नहीं कर सकती। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AP public school manager blackmailed and molested woman by ten years in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर, आरोपी प्रबंधक से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क की कोशिश की गई, मगर संवाद नहीं हो सका। मैसेज भेजकर जवाब मांगा गया, लेकिन कोई प्रत्युत्तर नहीं मिला। जब भी उनका पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
AP public school manager blackmailed and molested woman by ten years in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

पद का धौंस देकर धमकाया
आरोपी अनिल कुमार सिंह कोर्ट मैनेजर के पद पर भी तैनात है। यह पद न्यायिक नहीं होता है, सिर्फ न्यायालय की कुर्सी, मेज और अन्य व्यवस्था देखना इनका काम होता है। पीड़िता का आरोप है कि इसी पद की धौंस देकर आरोपी ने कई बार धमकी दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed