फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: बाजार में कोरोना से बचाव की दवा पर्याप्त, ब्रांड नेम पर न फंसें तीमारदार

Tue, 04 May 2021 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 May 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Corona patient treatment and protection medicine available in market at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोविड के लक्षण वाले मरीजों को यदि चिकित्सक की लिखी दवाएं बाजार में नहीं मिल रही हैं तो परेशान न हों। केमिस्ट से उन दवाओं के विकल्प मांगे।  कोविड से बचाव के लिए जरूरी दवाएं और उनके विकल्प बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। केवल कुछ ब्रांड्स की मांग अधिक होने के कारण उनकी कमी है, दवाओं की नहीं है। ब्रांड के पीछे भागने की जरूरत नहीं है।
Corona patient treatment and protection medicine available in market at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोविड लक्षण वाले मरीजों की अधिकता देखते हुए प्रदेश के कुछ बड़े चिकित्सकों ने एक नुस्खा सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस नुस्खे के अनुसार मरीज को फैबीफ्लू-200, आइवरमेक्टिन, एजिथ्रोमाइसिन, डॉक्सीसाइक्लिन, डोलो 650, लिम्सी 500, जिंकोविट, डी3 या कैल्सीफैरॉल सैशे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। गोरखपुर शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अखिलेश सिंह का कहना है कि ब्रांड नेम के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। अलग-अलग ब्रांड की दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं। सब फायदा करती हैं। जेनरिक दवाएं भी उपलब्ध हैं। एक ब्रांड की दवा लेने से दिक्कत बढ़ती है। दवाओं की उपलब्धता कम हो जाती है। 
 
Corona patient treatment and protection medicine available in market at gorakhpur
भालोटिया मार्केट। - फोटो : अमर उजाला।
दूसरी तरफ भालोटिया मार्केट के दुकानदार अमित सिंघानिया बताते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रिस्क्रिप्शन की दवाएं ही उपभोक्ता मांगते हैं। यह दवाएं किसी खास कंपनी की ब्रांड है। मांग अधिक होने के कारण उस कंपनी से दवा की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दवा कारोबारी नीरज पाठक बताते हैं कि यही दवाएं कई अन्य कंपनियां बनाती हैं, जो उतनी ही कारगर हैं, जितनी की पर्च पर लिखी अन्य दवाएं, लेकिन उपभोक्ता पर्चे की ही दवा मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona patient treatment and protection medicine available in market at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मरीजों को दी जाने वाली दवाएं और उनके प्रमुख विकल्प
एजिथ्रोमाइसिन-
यह दवा बाजार में एजी, एजीसिप एजोपेट 500, एजेक्स, मोजिल, आजाद, एजिलैब, जीथ्रोम आदि नाम से मौजूद हैं। इनमें से कोई भी गोली इस्तेमाल की जा सकती है।
डोलो 650- इसका फार्मूला पैरासिटामॉल 650 एमजी है। यह बाजार में कॉलपोल, क्रोसिन, पैसिमोल, पीयूसी, पैराग्रेट, एक्सटी पैरा, पायराकेम, वेलसेट आदि नामों से आती है। बाजार में इस दवा के 511 विकल्प मौजूद हैं।
जिंकोविट- इसका फार्मूला विटामिन बीकॉंम्प्लेक्स और जिंक है। बाजार में इसके विकल्प के रूप में जिंकोनिया, एटूजेड, सुप्राडाइन, बीको जिंक जी, एटूजे गोल्ड, जिंकोलैक, बीकॉसूल जेड, कोबाडेक्स जेड आदि विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
Corona patient treatment and protection medicine available in market at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लिम्सी 500- यह विटामिन सी की गोली है। बाजार में यह सिलिन 500, बीटाक्योर सी प्लस, आदि नामों से उपलब्ध हैं।
कैल्सीरॉल- यह विटामिन डी3 है। बाजार में इसके विकल्प के रूप में डी3, अपराइज डी, टायो 60, डी राइज 60, आर्किटाल नैनो लिक्विड, विटानोवा डी3 आदि मौजूद हैं।
डॉक्सी 100- इसका फॉर्मूला डॉक्सी साइक्लिन है। यह बाजार में डॉक्सी1 एल, डॉक्स्ट एसएल, माइक्रोडॉक्स, डॉक्सीपाल, रेवीडॉक्स एलबी, डॉक्सी श्योर, लेंटेक्लिन एलबी, रेस्पीलेक्स, बायोडेक्सी एली सहित 46 वैकल्पिक नाम से मौजूद हैड्ड।
आइवरमेक्टिन- बाजार में इस दवा के 59 विकल्प मौजूद हैं। इनमें प्रमुख आइवरट्रीट, स्कैविस्टा, वरमैक्ट, आइवेल, आइवरकेम, मेक्टिन, नेक्टोल आदि हैं।
फेबीफ्लू- इसका फॉर्मूला फेवीपिराविर है। बाजार में यह दवा, फ़्लू गार्ड, आराफ्लू, फेवीगेनो,  सिप्लेंजा, कोविहाल्ट, सिपविर, फॉयविर, फेवेंजा आदि नाम से उपलब्ध है। इस दवा के बाजार में 15 विकल्प मौजूद हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed