फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: रेल के सफर में ‘सामान’ बन गए हैं मुसाफिर, लगेज स्टैंड पर बैठकर यात्रा करना मजबूरी

Wed, 09 Nov 2022 01:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Nov 2022 01:32 PM IST
सार

त्योहारों के बाद से ट्रेनों में इस कदर भीड़ हो रही है कि कुछ यात्री  जनरल कोच में चढ़ने की भी हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के लिए लंबी लाइनें लगी थीं। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नौ पर आई, लोग सीट कब्जा करने के लिए दौड़ पड़े। जिन्हें सीट नहीं मिली, वे सामान रखने की जगह पर ही बैठ गए।

विज्ञापन
Compulsion to travel while sitting on luggage stand when seat is full
ट्रेन में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र निवासी प्रसिद्ध कुमार दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। छठ पर्व पर वह घर आए थे और बुधवार तक हर हाल में उन्हें वापस दिल्ली जाना था। किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिला, तो गोरखधाम एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचे। जनरल टिकट ले लिया, जब कोच में पहुंचे तो सीटें फुल थीं। ऐसे में सामान रखने के लिए बने लगेज स्टैंड पर बैठ गए। बोले, अब तो सफर में हम ‘सामान’ बन गए हैं।



 

Compulsion to travel while sitting on luggage stand when seat is full
ट्रेन में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

दरअसल, त्योहारों के बाद से ट्रेनों में इस कदर भीड़ हो रही है कि कुछ यात्री  जनरल कोच में चढ़ने की भी हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के लिए लंबी लाइनें लगी थीं। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नौ पर आई, लोग सीट कब्जा करने के लिए दौड़ पड़े। जिन्हें सीट नहीं मिली, वे सामान रखने की जगह पर ही बैठ गए।

 

Compulsion to travel while sitting on luggage stand when seat is full
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

रुस्तमपुर के सुशील पांडेय का कहना था कि यह यात्रा सांसत भरी है, लेकिन किसी भी तरह काम पर पहुंचने की मजबूरी है। गोरखधाम एक्सप्रेस जैसा ही नजारा सभी ट्रेनों में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Compulsion to travel while sitting on luggage stand when seat is full
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है।

 

विज्ञापन
Compulsion to travel while sitting on luggage stand when seat is full
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

कंफर्म टिकट वालों की भी सांसत
स्लीपर कोच में वैसे तो जिनके पास कन्फर्म टिकट है, उन्हें ही यात्रा करने की अनुमति है। लेकिन, बहुत सारे ऐसे यात्री भी कोच में चढ़ रहे हैं, जिनके पास वेटिंग टिकट है। ऐसे में महीनों पहले कन्फर्म टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की सांसत हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed