{"_id":"61c02fdf8d0af574bb4ee890","slug":"cm-yogi-adityanath-directs-action-against-land-mafia-in-janata-darbar-at-gorakhnath-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार: एक ही समस्या लेकर पहुंचे कई फरियादियों को देख भड़के सीएम योगी, बोले- भू-माफिया को करें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार: एक ही समस्या लेकर पहुंचे कई फरियादियों को देख भड़के सीएम योगी, बोले- भू-माफिया को करें गिरफ्तार
Mon, 20 Dec 2021 01:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार के दौरान 250 फरियादियों से मिले। इस दौरान एक ही जमीन का प्रकरण लेकर पहुंची कई महिलाओं से शिकायत मिलने पर सीएम भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस कथित भू-माफिया को गिरफ्तार करें जिसने इन लोगों को योजना के तहत जनता दर्शन में भेजा है। सीएम के निर्देश पर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
जनता दरबार में कुर्सियों पर बैठे फरियादी उनका इंतजार कर रहे थे। सीएम एक-एक फरियादियों से मिलना शुरू किए। इस दौरान कुछ महिला और फिर कुछ पुरुषों से एक जैसे ही आवेदन मिलने पर सीएम नाराज हो गए।
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
बांसगांव क्षेत्र के एक ही मामले के लिए योजनाबद्ध ढंग से जनता दर्शन में भेजे गए लोगों के प्रकरण को मुख्यमंत्री ने किसी भू-माफिया की साजिश की आशंका जताई। मुख्यमंत्री ने सभी का आवेदन पत्र पास खड़े कमिश्नर रवि कुमार एनजी को दिया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे जो भी भू-माफिया है, उसे चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से सभी भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
धन के अभाव में नहीं रुकेगा इलाज
जनता दरबार में सीएम योगी ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी को प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान करीब एक दर्जन लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने के लिए आए हुए थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कागजी कार्यवाही पूरा कर सभी आवेदन पत्र शासन को भेजे जाएं। सबकी मदद की जाएगी। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
जनता दर्शन के बाद सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर कार्यालय के लाल कक्ष में करीब आधा घंटा बैठे। इस दौरान उन्होंने 100 से ज्यादा लोगों से मुलाकात की। मिलने वालों में बहुत से लोग भाजपा के नेता थे, जो विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी के लिए पहुंचे हुए थे। इसके बाद सीएम जौनपुर के लिए रवाना हो गए।