फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janta Darbar: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, इस बात को लेकर जताई चिंता

Wed, 25 Jan 2023 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Jan 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in janta darbar Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए।



जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें ज्यादातर जमीन विवाद और थानों से जुड़ी समस्याएं रहीं। सुबह पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री, दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे।   

 

Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in janta darbar Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

समस्याओं के निराकरण में देरी न हो
जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं के निराकरण में देरी न हो। समय का ध्यान रखने के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि फरियादी, निस्तारण की कार्रवाई से संतुष्ट हों। जनता दरबार में जमीन विवाद और थाने से जुड़े सर्वाधिक मामले आने पर  मुख्यमंत्री ने चिंता जताई और कहा कि कहीं न कहीं थाने और तहसील स्तर पर इसे लेकर लापरवाही हो रही है। समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर मंदिर पहुंचे लोगों के पास मुख्यमंत्री खुद बारी-बारी पहुंचे। सभी की शिकायतें सुनीं और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
 
 

Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in janta darbar Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है
जनता दरबार में कई लोग अपनों के गंभीर इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और गरीब के साथ खड़ी है। उन्होंने ऐसे सभी फरियादियों के प्रार्थनापत्र पर संबंधित जिले के प्रशासन को जल्द रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। कहा कि समय से इस्टीमेट बनाकर शासन को उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी के इलाज में देरी न हो। कई महिलाएं जमीन की शिकायत लेकर पहुंची थीं, जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन कब्जा करने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in janta darbar Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर माथा टेका और फिर मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे। गायों को गुड़ खिलाने के बाद देर शाम तक मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर खिचड़ी मेला और व्यवस्था आदि की जानकारी ली।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed