फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: कुलाधिपति के हाथों सोने का तमगा पा चहके मेधावी, तस्वीरों में देखें एक झलक

Wed, 15 Dec 2021 08:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Dec 2021 08:18 PM IST
सार

 एक दूसरे के गले लगकर मेधावियों ने किया खुशी का इजहार, ग्रुप फोटो और सेल्फी का चला दौर

विज्ञापन
Chancellor presented medals to 32 girl students and 14 students in Gorakhpur University convocation
गोरखपुर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों स्वर्ण पदक हासिल मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कुल 46 टॉपरों में से 32 छात्राओं और 14 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किया। मुख्य अतिथि प्रो एके श्रीवास्तव की मौजूदगी में कुलाधिपति ने जब एक एक स्नातक और परास्नातक की विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के गले में स्वर्ण पदक पहनाया तो वो चहक उठे। मेडल पाकर मेधावियों ने कुलाधिपति के साथ फोटो भी कराई।



विश्वविद्यालय परिसर के प्राचीन इतिहास विभाग से ही वार्षिकोत्सव का अहसास हो रहा था। टॉपर सुबह से ही दीक्षा भवन में पहुंच गए थे। करीब दस बजे तक  दीक्षा भवन का पूरा हॉल भर गया। निर्धारित समय से परिधान कक्ष से कुलसचिव की अगुवाई में कुलाधिपति और मुख्य अतिथि विद्वत परियात्रा के साथ मंच पर पहुंचे।

Chancellor presented medals to 32 girl students and 14 students in Gorakhpur University convocation
गोरखपुर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

दीक्षा भवन में बैठे सभी अतिथियो, शिक्षकों, मेधावियों और अभिभावकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। आगे चलकर कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने संकायाध्यक्षों को मंच पर आमंत्रित किया। जिसके बाद संकाय के विद्यार्थियों को पदक वितरण का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम के बाद भी मुख्य मंच से लेकर दीक्षा भवन के बाहर तक विद्यार्थियों का अभिभावकों और बच्चों के साथ ग्रुप फोटो और सेल्फी का दौर चला।

 

Chancellor presented medals to 32 girl students and 14 students in Gorakhpur University convocation
गोरखपुर विश्चविद्यालय दीक्षांत समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

विद्यार्थियों ने गले लगकर साथियों को बधाई दी और छात्र जीवन को आजीवन याद रखने के संकल्प के साथ घरों को रवाना हुए। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, चीफ प्रॉक्टर प्रो सतीश चंद्र पांडेय, संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो शांतनु रस्तोगी, प्रो शोभा गौड़, प्रो नंदिता आईपी सिंह, प्रो एके तिवारी, प्रो चंद्रशेखर, प्रो हर्ष कुमार सिन्हा, डीएसडब्लू प्रो अजय सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह के साथ समस्त कार्यपरिषद और विद्या परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chancellor presented medals to 32 girl students and 14 students in Gorakhpur University convocation
गोरखपुर दीक्षांत समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

कुलाधिपति ने लगाया चंदन का पौधा

विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई कुलाधिपति(राज्यपाल) आनंदीबेन पटेल ने दीक्षा भवन के सामने स्थित कुलाधिपति वाटिका में चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

विज्ञापन
Chancellor presented medals to 32 girl students and 14 students in Gorakhpur University convocation
गोरखपुर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

एनसीसी कैडेट्स ने दिया गॉड ऑफ ऑनर
दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पूर्व कुलाधिपति आंनदीबेन पटेल को कन्वेंशन हाल परिसर में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि एक प्रोटोकॉल के तहत वीवीआईपी और वीआईपी को गॉड ऑफ ऑनर दिया जाता है। इस सूची में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed