फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: थ्रीडी में दिखेंगी ब्रह्मांड की खगोलीय घटनाएं, शासन को भेजा गया 35 करोड़ का प्रस्ताव

Tue, 22 Nov 2022 04:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Nov 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
Astronomical events of universe will be seen in 3D
gorakhpur taramandal - फोटो : अमर उजाला।

ब्रह्मांड में आकाश, तारे, आकाश गंगा, ग्रह सरीखी खगोलीय घटनाओं का लुत्फ अब वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में और बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा। साथ ही एक एकड़ में बनने वाले प्रदेश के दूसरे ज्ञान विज्ञान पार्क में बच्चे खेल-खेल में विज्ञान के जटिल सिद्धांतों के प्रति जागरूक बनेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नक्षत्रशाला के डोम को थ्रीडी में अपग्रेड करने और महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क के लिए नक्षत्रशाला की ओर से 45 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजा गया है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण देखने के लिए नक्षत्रशाला गए थे। ग्रहण की खगोलीय घटना देखने के बाद उन्होंने नक्षत्रशाला में चलने वाला शो देखा। उस दौरान प्रशासन की ओर से मशीनों के जर्जर होने की जानकारी दी गई थी। साथ ही बताया गया कि परिसर में विज्ञान पार्क की स्थापना के लिए शासन को कई बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है। लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया।


 

Astronomical events of universe will be seen in 3D
सूर्यग्रहण देखते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने डीएम को दोनों कार्यों के लिए नया प्रस्ताव बनवाकर भेजने का निर्देश दिया। नक्षत्रशाला प्रशासन ने महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क के नाम पर 10 करोड़ और थ्रीडी आडिटोरियम के लिए 35 करोड़, कुल 45 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। जिसके बाद से सचिव आलोक कुमार भी नक्षत्रशाला का भ्रमण कर चुके हैं। विज्ञान पार्क की संभावनाएं तलाशने के साथ पुराने प्रोजेक्टर को देखा और इसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई है।
 

Astronomical events of universe will be seen in 3D
gorakhpur taramandal - फोटो : अमर उजाला।

विज्ञान पार्क को पूर्व में मिली है स्वीकृति
नक्षत्रशाला में विज्ञान पार्क के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति पूर्व में मिल भी चुुकी है। मगर, कोरोना महामारी के फेर में धनराशि जारी नहीं हुई। मुख्यमंत्री के भ्रमण के बाद से विज्ञान पार्क के निर्माण की संभावनाओं को दोबारा बल मिला है। विज्ञान पार्क में इंडोर और आउटडोर 30 से अधिक उपकरण लगाए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Astronomical events of universe will be seen in 3D
science project - फोटो : अमर उजाला

विज्ञान पार्क में लगेंगे ये उपकरण
ग्रेविटी चेयर, रूलिंग डिस्क, इको ट्यूब, वर्ल्ड क्लाक, म्यूजिकल बॉक्स, रिवाल्विंग, पेरीस्कोप, रेडियो टेलीस्कोप, डीएनए मॉडल, सिंपेथेटिक स्विंग, पेंडुलम सरीखे 36 से अधिक उपकरण। इनडोर विज्ञान पार्क में आठ हजार वर्ग फीट में गैलरी बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Astronomical events of universe will be seen in 3D
3d printers - फोटो : Youtube
क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने कहा कि वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में विज्ञान पार्क और थ्रीडी आडिटोरियम के निर्माण के लिए 45 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही दोनों कार्य को प्रारंभ किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed