गोरखपुर सहित पूरे यूपी में अनलॉक चार के तहत अब दो दिवसीय लॉकडाउन का दायरा सिमट कर सिर्फ एक दिन का ही रह गया है। यानी शनिवार को दफ्तर- बाजार सभी खुलें रहेंगे सिर्फ रविवार को ही बंदी रहेगी। शासन के इस फैसले से जहां व्यापारियों में खुशी है वहीं संक्रमण का खतरा भी अब बढ़ गया है।
2 of 5
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
सर्वाधिक भीड़, बाजार में ही लगती है। ऐसे में दो दिन बाजार बंद होने से लोगों के संक्रमित होने का खतरा भी थोड़ा कम था। तमाम जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी बाजारों में अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। रोजाना 250 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।
3 of 5
gorakhpur Lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ही शासन ने प्रदेश के सभी जिलों में पिछले करीब डेढ़ महीने से दो दिवसीय लॉकडाउन की व्यवस्था शुरू की थी। इस दौरान सभी सरकारी-गैर सरकारी दफ्तर, बाजार समेत सभी दुकानें बंद रखने का निर्देश था। इसका कड़ाई से पालन भी कराया जा रहा था।
4 of 5
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
इस दो दिवसीय लॉकडाउन के दौरान सिर्फ सड़कों पर ही कुछ लोग दिखाई पड़ज्ञ्ते थे। दफ्तर-बाजार पूरी तरह बंद ही रह रहे थे। मगर अब यह बंदी सिर्फ रविवार को होगी।
5 of 5
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि अब सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक जिले की सभी दुकानें खुल सकेंगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से निकले। अभी संक्रमण खत्म नहीं हुआ है बल्कि खतरा बरकरार है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही खुद के साथ ही पूरे परिवार की भी मुश्किलें बढ़ा सकती है।