उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में किसी भी समारोह में 50 से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे। शादी और अन्य समारोह शुरू होने वाले हैं। ऐसे में मंडप के भीतर या किसी सभागार में 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर मनाही होगी। पूरे समारोह में 100 से अधिक व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक समारोह के लिए अनुमति लेनी होगी। ये निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। डीएम ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निर्देश दिया कि दफ्तरों में कार्यरत सभी अधिकारियों-कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जाए।
यूपी: बस्ती प्रशासन का नया आदेश, किसी समारोह में न जुटें 50 से अधिक लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा है कि बढ़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में एंटीजन, ट्रूनेट तथा आरटीपीसीआर से जांच कराई जा सकती है। इसके अलावा निजी चिकित्सालयों में जाकर सात सौ, प्रयोगशाला से सैंपल लेने पर नौ सौ तथा राज्य सरकार के विहित अधिकारी के माध्यम से निजी प्रयोगशाला में जांच के लिए सैंपल भेजने पर पांच सौ रुपये में जांच कराई जा सकती है।
हर दिन आठ सौ आरटीपीसीआर जांच
डीएम ने विकास भवन स्थित कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक दिन एंटीजन से 1000 तथा आरटीपीसीआर से 800 जांच करने का सभी एमओआईसी को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जांच के दौरान व्यक्ति का पता और मोबाइल नंबर स्पष्ट न होने के कारण उनका फॉलोअप नहीं हो पा रहा है। निर्देश दिया है कि दिए गए मोबाइल नंबर को तत्काल चेक भी किया जाए तथा एड्रेस के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या अन्य कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र की तस्वीर मोबाइल फोन में लेना सुनिश्चित करें।
कोरोना के 27 मरीजों में से लगभग 10 लोगों का पता बाहरी जिलों का मिला है। इसमें से कई का मोबाइल नंबर बंद मिल रहा है, या नंबर गलत है। डीएम ने कहा कि कोरोना की बीमारी को देखते हुए यह स्थिति ठीक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अरबन क्षेत्र में 27 केस के फॉलोअप के लिए रैपिड रिस्पांस टीम को लगाया जाए। इनके संपर्क को भी ट्रेस किया जाए और उनकी जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि कैली अस्पताल में भर्ती मरीजों से प्रतिदिन जानकारी ली जा रही है। वहां भोजन समय से न मिलने तथा पंखा खराब होने की शिकायत प्राप्त हुई है। कहा कि पांडेय बाजार में अधिक केस मिल रहे हैैं। इस क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर कलाल, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, भानपुर आनंद श्रीनेत, डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ. अजीत कुशवाहा, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।