फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jividha Sharma: ये दिल आशिकाना फिल्म की मुख्य अभिनेत्री याद है ? खूबसूरत लुक्स देखकर दिल हार बैठेंगे आप

Mon, 02 Jun 2025 04:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 02 Jun 2025 04:24 PM IST
सार

Jividha Sharma: ये दिल आशिकाना फिल्म में पूजा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सालों बाद अब और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। उनकी तस्वीरें देखकर आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। 

विज्ञापन
Yeh Dil Aashiqana film actress Jividha Sharma latest looks viral disprj
ये दिल आशिकाना फिल्म की मुख्य अभिनेत्री याद है ? खूबसूरत लुक्स देखकर दिल हार बैठेंगे आप - फोटो : instagram
Jividha Sharma: जैसे-जैसे समय बीतता है, वैसे-वैसे लोग पुराने सिलेब्स को भूलते जाते हैं, और नये सिलेब्स लोगों के दिलों में बसते जाते हैं। पर, कई अभिनेता और अभिनेत्रियां ऐसी होती हैं, जो बदलते समय के बावजूद लोगों को याद रहते हैं। हम ये बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें आपके 2002 में सबसे ज्यादा देखा होगा।


दरअसल, ये दिल आशिकाना फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। उन दिनों इस फिल्म ने और इसके गाने ने लोगों को अपना दिवाना बना दिया था। इस फिल्म में पूजा का मुख्य किरदार निभाने वालीं जिविधा शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही अब वो ज्यादा दिखाई नहीं देतीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लुक्स लोगों को काफी इंप्रेस कर रहे हैं। यहां हम आपको आज जिविधा शर्मा के ही कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं
Yeh Dil Aashiqana film actress Jividha Sharma latest looks viral disprj
साड़ी - फोटो : instagram

साड़ी लुक

भारतीय परिधान साड़ी महिलाओं की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। इसी लिए आप जिविधा के इस लुक पर नजर डालें। लाल रंग की साड़ी में उनका अंदाज बेहद ही कमाल का लग रहा है। अपने साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने पहले तो मैचिंग ब्लाउज पहना है, और दूसरा एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा है। 

Yeh Dil Aashiqana film actress Jividha Sharma latest looks viral disprj
Jividha Sharma - फोटो : instagram

लहंगा लुक

ये ग्रे रंग हर किसी पर नहीं जचता है, लेकिन जिविधा इस ग्रे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लहंगा लुक में चार चांद लगाने के लिए उन्होंने दुपट्टे को एक साइड में लिया है। हाथों में मेहंदी, गले में डायमंड नेकपीस उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने में मदद कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Dil Aashiqana film actress Jividha Sharma latest looks viral disprj
अनारकली लुक - फोटो : instagram

अनारकली लुक

इस लाल और गोल्डन रंग के अनारकली सूट में जिविधा बेहद ही कमाल की दिख रही हैं। इसके साथ भी उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। माथे पर सिर्फ एक छोटी सी बिंदी की वजह से उनका पूरा लुक ही मानों बदल सा गया है। 

विज्ञापन
Yeh Dil Aashiqana film actress Jividha Sharma latest looks viral disprj
शरारा सूट - फोटो : instagram
शरारा सूट

शरारा आज-कल काफी ट्रेंड में है। जिविधा के ऊपर भी ये काफी जच रहा है। अपने शरारा लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में कॉन्ट्रास्ट ज्वेलरी कैरी की है। हाथों में पकड़ी हुई पोटली उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही है। आप चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed