मलाइका अरोड़ा जिस तरह भी घर से बाहर निकलें, वो हर बार लाइम लाइट चुरा ही लेती हैं। फिर चाहे वो टाइट जिमवियर में हो या फिर अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए शार्ट्स में निकली हों। उनके फैंस उनकी एक झलक के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। मलाइका ग्लैमर और स्टाइल के मामले में कभी पीछे नहीं रहतीं। लेकिन फिर भी कई बार वो अपने ग्लैमरस लुक की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। जहां उनके प्रशंसक उनकी हर अदा की तारीफ करते हैं कि वो कैसे इतने बोल्ड कपड़ों में भी पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आती है। तो चलिए देखें मलाइका के साल 2020 के वो लुक जिनकी तस्वीरें देख फैंस ने जमकर माला को भला-बुरा कहा था।
मलाइका अरोड़ा के वो पांच कपड़ें जिन्हें देख फैंस भी हुए नाराज, ट्रोलर्स ने किया जमकर ट्रोल
काले ट्यूब टॉप में मलाइका
मलाइका ने साल की शुरूआत में इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वो काले रंग के टॉप और फिटिंग के लेदर पैंट में पहने थीं। वहीं इस टॉप की चौड़ी और गहरी गले की डिजाइन इसे हद से ज्यादा बोल्ड लुक दे रही थी। जिसमें मलाइका काफी हॉट लग रही थीं। लेकिन मलाइका की इन तस्वीरो को देखते ही लोगों का दिमाग खराब हो गया और लोगों ने उनकी टॉप की तुलना टायर ट्यूब से कर दी।
मलाइका अरोड़ा फिटनेस को लेकर कभी समझौता नहीं करती। फिर बात जब फिगर को दिखाने की हो तो वो कैसे पीछे रह सकती हैं। इसी कड़ी में जब मलाइका स्किनी फिट न्यूड शेड के योगा वाले कपड़ों को पहने योगा सेंटर के बार नजर आईं तो लोगों को उनका ये पहनावा जरा भी रास नहीं आया। हालांकि इससे पहले इस स्किनी फिट कपड़ों में किम कादर्शियां दिखीं तो लोगों ने इसे एक फैशन स्टेटमेंट कहा लेकिन मलाइका को इन कपड़ों में देख लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।
मलाइका अरोड़ा वैसे खुद का स्टाइल फॉलो करना पसंद करती हैं। ऐसे में जब वो इस न्यूड शेड की सितारों वाली झिलमिलाती ड्रेस में तैयार हुईं तो लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, फोटोशूट के लिए तैयार मलाइका ने गहरी प्लजिंग गले की डिजाइन की ये सीक्वेंस ड्रेस पहनी थी। जिसे देक लोगों को मेट गाला में पहनी किम कादर्शियां की ड्रेस याद आ गई। जिसके बाद लोगों ने उन्हें लो बजट की किम कादर्शियां कह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
साल की शुरूआत में ही मलाइका के कपड़ों को ट्रोलर्स ने जमकर ट्रोल किया। लेकिन माला पर इन कमेंट्स का जरा भी असर नहीं पड़ता और वो हर बार अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से फैंस को तोहफा देते नजर आती हैं। करीना कपूर के कजिन के शादी के रिसेप्शन में पहुंची मलाइका ने डिजाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन से खास फ्यूजन साड़ी को पहना था। जिसके साथ डीप नेकलाइन का ब्लाउज हॉटनेस जोड़ने के लिए काफी था। लेकिन मलाइका की इस ड्रेस को देख लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था।