साल 2020 वैसे तो कुछ भी धमाल मचाने में नाकामयाब रहा। लेकिन बात अगर फैशन और स्टाइल की हो तो इसमे छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे की अभिनेत्रियों में हर बार प्रभावित किया। कुछ हसीनाओं का फैशन तो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा जिसमें एक नाम करीना कपूर का भी है। साल की शुरूआत से लेकर आखिर तक करीना कपूर के फैशन च्वॉइस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। तो चलिए देखें स्टाइल क्वीन करीना कपूर के वो लुक्स जो साल की शुरूआत से ही फैशन के मामले में तारीफ बटोरने में कामयाब रहे।
2 of 6
kareena kapoor
- फोटो : instagram
वैसे तो करीना कपूर की स्टाइल बाकी सभी एक्ट्रेस पर भारी पड़ती है। लेकिन इस बार जब से वो दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हर बार उनके कपड़ों की चर्चा जरूर होती है। जिसमें स्टाइल के साथ आराम का मिश्रण होता है और वो फैंस के दिल को भा जाता है। फिर वो चाहे उनकी परिवार के साथ लंच डेट हो या फिर रेडियो चैट शो के लिए पहनी उनकी शानदार स्टाइलिश ड्रेस।
3 of 6
kareena kapoor in yellow saree
- फोटो : instagram
भाई की शादी में जीता दिल
साल की शुरूआत में करीना कपूर के कजिन अरमान जैन शादी के बंधन में बंधे। जिसमें सबकी निगाहें करीना कपूर की स्टाइल पर थी। वहीं करीना कपूर ने अपने कपड़ों से हर किसी को हैरान कर दिया। जब वो कजिन की बारात में पीले रंग की साड़ी और गजरा में शामिल हुईं। करीना को इतने साधारण और आरामदायक साड़ी में देख हर कोई सोच में पड़ गया। गोल्डन बॉर्डर और सनशाइन पीले रंग की साड़ी पर लहरिया डिजाइऩ बनी थी। वहीं करीना ने इस साधारण सी साड़ी को बैकलेस गोल्डन ब्लाउज और गजरे के साथ गोल्डन भारी भरकम चांदबाली के साथ पूरा किया था। वहीं करीना इस साधारण सी दिख रही साड़ी के साथ भी अपने स्टाइल से हर किसी पर भारी पड़ती दिखीं।
4 of 6
kareena kapoor
- फोटो : instagram
वहीं कजिन के शादी के रिसेप्शन में करीना ने अपने खास दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया सिल्वर रंग का लहंगा पहना था। जिसके ऊपर चांदी और शीशे की कढ़ाई के साथ इसे भव्य रूप दिया गया था।
5 of 6
kareena kapoor
- फोटो : instagram
साल की शुरूआत में ही करीना पति सैफ के हाथों में हाथ डाले परफेक्ट कपल बन इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान करीना ने ब्लैक फॉर्मल पैंट के साथ लैपर्ड प्रिंट ब्लेजर के साथ सफेद रंग का पारदर्शी टॉप पहन रखा था। वहीं इस आउटफिट को मैच कर करीना ने काले रंग की ब्रा पहन रखी थी। वहीं करीना इस ड्रेस के साथ अपने सटल मेकअप की वजह से बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।