यामी गौतम स्टाइल के मामले में बाकी एक्ट्रेस से काफी जुदा हैं। वो ज्यादातर उन्हीं कपड़ों में स्पॉट होती हैं। जो स्टाइलिश होने के साथ ही कंफर्टेबल भी हों। वहीं यामी की खूबसूरती पर स्टाइलिश ड्रेस और भी ज्यादा जंचते हैं। एक बार फिर यामी के फैशन च्वॉइस को हर लड़की पसंद करना चाहेगी। इंस्टाग्राम पर साझा यामी की लेटेस्ट तस्वीर समर फैशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रही है।
2 of 5
yami gautam
- फोटो : instagram
यामी ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो पीले रंग के फ्लोरल प्रिंट की मैक्सी ड्रेस में रेडी हैं। यामी गौतम अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए रेडी हैं। जिसके लिए यामी ने फ्लोरल मिडी ड्रेस का चुनाव किया है। जिसकी नूडल्स स्ट्राईप जहां इसे खूबसूरत बना रही है।
3 of 5
yami gautam
- फोटो : instagram
वहीं बैकलेस डिजाइन और उस पर लगी नॉट ग्लैमरस दिख रही है। यामी ने इस सनशाइन यलो ड्रेस को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ कैरी किया है। सॉफ्ट कर्ली बालों के साथ ग्लॉसी पिंक लिप्स और मिनिमम मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। यामी ने इस मैक्सी ड्रेस को ट्रांसपैरेंट स्ट्रैपी हील्स के साथ मैच किया है।
4 of 5
यामी गौतम
- फोटो : Yami Gautam instagram
यामी की ये ड्रेस फैशन लेबल समर समव्हेयर के कलेक्शन से ली गई है। जिसकी कीमत भी बेहद कम है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इस ड्रेस की कीमत है 5,590 रुपये। जिसे आप आसानी से अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
5 of 5
yami gautam
- फोटो : instagram
यामी अक्सर अपनी हटके फैशन च्वॉइस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर साझा उनकी तस्वीरों में उनका ये लुक नजर आता है। सफेद रंग के इस वन शोल्डर रश्ड ड्रेस में यामी का लुक बेहद खूबसूरत है। वहीं इस लुक को यामी ने मिनिमम एक्सेसरीज के साथ पेयर किया है। वहीं मेसी हेयर डू में यामी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।