Winter Fashion Tips: हिना खान एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन आज के समय में वो बेव सीरीज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। कुछ समय पहले ही हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। ऐसे में वो लगातार इस बीमारी से लड़ रही हैं।
बीमारी से लड़ने के बाद भी हिना खान ने काम करना बंद नहीं किया है। वो लगातार फैशन शोज में रैंप वॉक कर रही हैं। हिना खान अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनका हर लुक लोगों को काफी पसंद आता है। खासतौर पर अब जब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है तो आप उनसे विंटर लुक्स देख सकती हैं। उनके लुक्स से टिप्स लेकर यदि आप खरीदारी करेंगी तो आपका लुक और प्यारा दिखेगा।
2 of 7
कश्मीरी जैकेट
- फोटो : instagram
कश्मीरी जैकेट
यदि आप किसी ऐसी जगह घूमने जा रही हैं, जहां काफी ज्यादा सर्दी होने वाली है तो अपने साथ ऐसी कश्मीरी जैकेट अवश्य लेकर जाएं। ऐसी जैकेट ब्लैक जैगिंग्स के साथ भी काफी प्यारी लगेगी। इसके साथ आप आंखों पर चश्मा लगाकर अपने लुक को प्यारा बना सकती हैं। ऐसी जैकेट के साथ या तो मेसी बन बनाइए, या फिर बालों को खुला रखिए।
3 of 7
जींस के साथ जैकेट
- फोटो : instagram
जींस के साथ जैकेट
अगर कुछ कंफर्टेबल पहनने का सोच रहीं हैं तो इसी तरह की जैकेट अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें। स्लिम फिट जींस के साथ ऐसी जैकेट आपके स्टाइल को अलग दिखाने में मदद करेगी। ज्यादा सर्दी है तो ऐसी क्यूट सी टोपी अवश्य लगाएं। ये भी देखने में काफी प्यारी लगेगी।
4 of 7
लेयर्ड आउटफिट
- फोटो : instagram
लेयर्ड आउटफिट
सर्दी में अक्सर ये समझ नहीं आता है कि कैसे आउटफिट पहनें। ऐसे में आप जींस के साथ सफेद रंग की शर्ट कैरी कर सकती हैं। इस शर्ट के साथ चाहें तो ग्रीन रंग का स्वेटर पहनें। ये लुक देखने में काफी सही लग रहा है। इसके साथ भी आपको अपने बालों को खुला ही रखना है।
5 of 7
लेदर स्कर्ट
- फोटो : instagram
लेदर स्कर्ट
यदि ग्लैमरस दिखना है तो ब्लैक कलर की लेदर वाली लॉन्ग स्कर्ट कैरी करें। इसके साथ ब्लैक रंग की ही टॉप और उसके साथ डेनिम जैकेट पहनें। ऐसी ड्रेस के साथ जूते ही ज्यादा सही रहेंगे। हील्स में आप परेशान हो सकती हैं।