फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन के जोड़े में कैसी दिखेंगी सोनम, अभी से देख लीजिए लहंगा, सामने आ गई तस्वीर

Mon, 07 May 2018 03:54 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Will Sonam Kapoor Wear Chikankari Lehnga By Abu Jani and Sandeep Khosla On Her Wedding
Sonam Kapoor

हर कोई इसी इंतजार में बैठा है कि बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर की शादी का जोड़ा कैसा होगा। वैसे तो मंगलवार को जब उनकी शादी की तस्वीरें सामने आएंगी, तब तो यह सब जान ही जाएंगे कि सोनम की शादी का लहंगा कैसा था। मगर हम आपको एक दिन पहले ही बता देते हैं कि वह अपने खास दिन पर कैसे कपड़े पहनने वाली हैं और उसे किसने डिजाइन किया है।

Will Sonam Kapoor Wear Chikankari Lehnga By Abu Jani and Sandeep Khosla On Her Wedding
Sonam Kapoor

सोनम कपूर अपनी शादी पर अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइनर लहंगा पहनने वाली हैं। वह चिकनकारी लहंगा पहनेंगी। 'पीपिंग मून' की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर का लहंगा पारंपरिक लाल या गुलाबी रंग का नहीं बल्कि ऑफ-वाइट होगा।

Will Sonam Kapoor Wear Chikankari Lehnga By Abu Jani and Sandeep Khosla On Her Wedding
Chikankari

वहीं, खबर है कि सोनम कपूर अपनी रिसेप्शन पार्टी में राल्फ एंड रूसो की डिजाइनर ड्रेस पहनने वाली हैं। इस इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर जोड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वे दोनों सोनम की शादी अटेंड करने के लिए भारत आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Sonam Kapoor Wear Chikankari Lehnga By Abu Jani and Sandeep Khosla On Her Wedding
sonam mehendi

कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि सोनम कपूर की शादी के कपड़े फैशन डिजाइनर्स- अनुराधा वकील, अबु जानी-संदीप खोसला या अनामिका खन्ना में से कोई एक तैयार करने वाला है। मेहंदी में सोनम कपूर अनुराधा वकील के डिजाइनर लहंगे में नजर आईं। वहीं, अब यह बात लगभग कंफर्म है कि अबु जानी-संदीप खोसला सोनम की शादी का लहंगा तैयार करने वाले हैं।

विज्ञापन
Will Sonam Kapoor Wear Chikankari Lehnga By Abu Jani and Sandeep Khosla On Her Wedding
Sonam Kapoor Wedding - फोटो : Instagram/Hello

सोनम कपूर 8 मई को आनंद आहूजा से शादी करने वाली हैं। अगर लाल की जगह सोनम कपूर ऑफ-वाइट रंग के कपड़े पहनेंगी तो बेशक यह ट्रेंड बन जाएगा। खबर है कि दूल्हे राजा आनंद आहूजा के कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर राघवेंद्र राठौर तैयार करने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed