{"_id":"5aefdc3a4f1c1b3a0b8b8959","slug":"sonam-kapoor-gorgeous-mehendi-design-can-be-a-trend-for-all-would-be-brides","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर के हाथों में लगा मेहंदी का खास डिजाइन, दुल्हन बनने वाली हैं तो देखें तस्वीरें","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
सोनम कपूर के हाथों में लगा मेहंदी का खास डिजाइन, दुल्हन बनने वाली हैं तो देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
sonam mehendi
32 वर्षीय एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की खबरें लंबे समय से बॉलीवुड में सुनाई दे रही थीं। हालांकि अब दोनों परिवारों ने सोनम और आनंद की शादी के लिए 8 मई का दिन चुना है। बता दें, शनिवार को सोनम कपूर के घर मेहंदी की रस्म पूरी की गई। सोनम कपूर की मेहंदी की रस्म के लिए वीना को अपॉइंट किया गया । बता दें, वीना को बॉलीवुड में मेहंदी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।
Trending Videos
sonam mehendi
सोनम ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए हरे रंग के कपड़े पहनने की जगह ट्रेंड से हटकर पिंक रंग के कपड़े पहने। इस फोटो में होने वाली दुल्हनिया सोनम कपूर काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस इंवेट से दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ गया है। आइए देखते है बॉलीवुड की इस फैशन दीवा ने अपने इस खास दिन को कैसे और खास बनाया।
sonam mehendi
सोनम और आनंद अपनी मेहंदी सेरेमनी में फिल्म 'रेस 2' के गाने 'लत लग गई' पर थिरकते हुए नजर आएं। अगर आप भी जल्द शादी करने जा रही हैं तो सोनम के आउट फिट से लेकर उनके हाथों पर लगी मेहंदी तक आप उनसे कई महत्वपूर्ण टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam mehendi
सोनम की शादी को प्राइवेट सेरेमनी बताया जा रहा था लेकिन अब ये फंक्शन पब्लिक हो गया है । सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो रहे हैं । आइए आपको दिखाते हैं सोनम कपूर के हाथों पर लगी मेहंदी का यह खास डिजाइन।
Such a Beautiful #mehandi ... Prettiest #sonamkapoor #sonamkishaadi #RjAlok
A post shared by Rj Alok (@oyerjalok) on
विज्ञापन
sonam mehendi
सोनम के करीबी दोस्त करण जौहर ने दुल्हन को गिफ्ट देने की तैयारी भी कर ली है । करण ने ज्वैलरी से लेकर साड़ी और मिठाई तक गिफ्ट में देने का फैसला किया है । पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एक सोर्स ने करण जौहर के गिफ्ट की सारी डिटेल दी है ।