Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
which type of clothes wear in rainy season barish ke mausam mein kaise kapde pahne chahie
{"_id":"648fefbedffffaff3d0775a8","slug":"which-type-of-clothes-wear-in-rainy-season-barish-ke-mausam-mein-kaise-kapde-pahne-chahie-2023-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Fashion Tips: बारिश के मौसम स्टाइलिश दिखने के साथ रहना है कंफर्टेबल तो करें ऐसे कपड़ों का चुनाव","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Monsoon Fashion Tips: बारिश के मौसम स्टाइलिश दिखने के साथ रहना है कंफर्टेबल तो करें ऐसे कपड़ों का चुनाव
Monsoon Fashion Tips: अप्रैल और मई की भीषण गर्मी के बाद जब बारिश की बूंदे जमीन पर पड़ती हैं तो इससे लोगों को काफी राहत मिलती है। बारिश होने से गर्मी से तो राहत मिल जाती है, पर कपड़ों को लेकर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। इस मौसम में कपड़े सूखने में काफी समय लेते हैं। कई कपड़े तो ऐसे होते हैं, जिनको पहनने की वजह से स्किन पर रैशेज होने लगते हैं।
इसी के चलते जिस तरह से गर्मी के मौसम में अलग तरीके से हम सभी अपनी स्किन का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह इस मौसम में भी स्किन का खास ध्यान रखना पड़ता है। स्किन का ध्यान रखने के लिए अलग तरीके के फैब्रिक के आउटफिट पहने जाते हैं। आज के लेख में हम आपको ऐसे कुछ ऐसे फैब्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप बारिश में पहन सकते हैं। इस मौसम में आपको फैब्रिक के साथ-साथ आउटफिट के रंग का भी खास ध्यान रखना चाहिए।
अगर आप बारिश के मौसम में शिफॉन का कपड़ा पहनेंगे तो आपको काफी आसानी होगी। दरअसल, बारिश में कपड़ा जल्दी सूखता नहीं है, पर अगर आपका आउटफिट शिफॉन फैब्रिक का होगा तो ये थोड़ी सी हवा से भी सूख जाएगा।
3 of 7
Monsoon Fashion Tips
- फोटो : instagram
कॉटन
गर्मी के साथ-साथ कॉटन के कपड़े बारिश के मौसम के लिए भी परफेक्ट होते हैं। सूती कपड़े नमी को सोखने का काम करते हैं। इसके साथ बस परेशानी ये है कि इनको सूखने में शिफॉन से ज्यादा समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Monsoon Fashion Tips
- फोटो : Instagram
नाइलॉन
इस फैब्रिक के आउटफिट बारिश में आपको सर्दी से बचा सकते हैं। यह बहुत जल्दी सूखता है। इसको पहनते वक्त बस इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा टाइट ना हों, वरना स्किन से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Monsoon Fashion Tips
- फोटो : instagram
करें इन रंगों को चुनाव
बारिश के मौसम में कपड़ों का चयन करते समय रंगों का खास ध्यान रखें। भले ही आपको ब्राइट रंग ना पसंद हों, लेकिन आप बरसात के मौसम में रेड, पिंक, येलो, ग्रीन आदि रंग कैरी कर सकते हैं। ये काफी अच्छे लगते हैं। इसे पहन कर आप स्टाइलिश भी दिखेंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।