शादी के मौके पर हर बार आप साड़ी या लहंगा पहन कर बोर हो गई हैं। तो इस बार कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करें। शादी के फंक्शन में हटके नजर आना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड हसीनाओं के कपड़े को रिक्रिएट कर जरूर ट्राई करें। सबसे खूबसूरत लुक देखने को मिलेगा। वहीं ये कपड़े आकर्षक होने के साथ ही कंफर्टेबल भी होंगे। तो चलिए जानें इस वेडिंग सीजन में आप कौन से ट्रेंडी आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।
2 of 5
madhuri dixit, shilpa shetty
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी की तरह आप चाहें तो एसमेट्रिक कुर्ते के साथ फ्लेयर वाली स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं। ये इस कुर्ती को आकर्षक बनाने के लिए नेकलाइन पर बॉर्डर मल्टीकलर का रखा गया है। वहीं सफेद डैंगलर और चूड़ियों के साथ शिल्पा ने इस लुक को पेयर किया है। जिसमे उनका लुक परफेक्ट दिख रहा है। आप चाहें तो इस लुक को शादी के मौके पर ट्राई कर सकती हैं।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
वहीं अगर आप कुछ इंडो वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो गाउन विद अटैच दुपट्टे को ट्राई कर सकती हैं। या फिर पलाजो पैंट और क्रॉप टॉप के साथ केप स्लीव ट्राई कर सकती हैं। केप स्लीव कंधे पर दुपट्टे जैसा फील देती है। जो दिखने में ट्रेडिशनल लुक देता है। वहीं पूरा आउटफिट काफी खूबसूरत लुक देता है। आप चाहे तो आलिया भट्ट की इस ड्रेस से कुछ आइडिया ले सकती हैं।
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
वहीं मलाइका अरोड़ा की तरह आप चाहें तो रेडीमेड साड़ी गाउन ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो मलाइका ने प्लजिंग नेकलाइन के साथ स्ट्रैपलेस डिजाइन वाला लुक पहना है। लेकिन इसे थोड़ा सा रिक्रिएट कर स्ट्रैपी स्लीव या फिर स्लीवलेस अंदाज में भी साड़ी गाउन को पहन सकती है। ये ड्रेस आपको भीड़ में बिल्कुल हटके लुक देगी।
5 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
शरारा पहनना पसंद है लेकिन वहीं शरारे के लुक से बोर हो गई हैं तो इस बार शरारे में कुछ नया ट्राई करें। शरारा पैंट और क्रॉप टॉप के साथ आप चाहें तो रफल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। यहीं नहीं आप प्लेन दुपट्टे के साथ भी इस तरह के लुक को पूरा करेंगी तो शानदार लगेंगी। बस इस आउटफिट के साथ बालों को खुला या फिर बन का रूप दे सकती हैं। परफेक्ट लुक के लिए आप इनमे से कोई भी आउटफिट ट्राई करें। हर कोई बस आपकी ही तारीफ करेगा।