हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां कई-कई महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। वो अपनी शादी के दिन के लिए सबसे अलग शादी का जोड़ा और ज्वेलरी का चयन करती हैं।
Wedding Look: इन एक्ट्रेस का शादी का जोड़ा तैयार होने में लगे कई महीने, जानें इनकी खासियत
बॉलीवुड की अभिनेत्रियां जिस तरह फिल्मों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट पहनती हैं, ठीक उसी तरह से असल जिंदगी में उनके वेडिंग लुक भी कमाल के होते हैं।
रकुल प्रीत
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने 21 जनवरी को फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ गोवा में सात फेरे लिए। एक्ट्रेस के पेस्टल पिंक आउटफिट को बनने में पूरे 3 महीने लगे थे, जिसका मतलब है कि 2000 घंटों में जाकर रकुल का ये जोड़ा तैयार हुआ था। उनका शादी का जोड़ा बेहद खास था। अपने खास दिन के लिए एक्ट्रेस ने नेचुरल मेकअप को चुना।
अथिया शेट्टी
पिछले साल 23 जनवरी के दिन अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए। अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना था। ये लहंगा तैयार होने में 416 दिन का समय लगा था। इस पर जरदोजी का बेहद बारीक काम हुआ था। अथिया के गुलाबी लहंगे पर पेस्टल रंग की चिकनकारी का बारीकी से काम किया गया था। अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए अथिया ने हेवी ज्वैलरी के साथ मेकअप काफी हल्का रखा था।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लेते वक्त पेस्टल पिंक रंग का लहंगा कैरी किया था। उनके इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस के इस लहंगे को तैयार करने में 279 दिनों का समय लगा था। उनकी ज्वेलरी भी बेहद खास थी। एक्ट्रेस ने अपने ब्राइडल लुक को ग्रीन-सिल्वर ज्वेलरी और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया। लोग उनके ब्राइडल लुक से नजर नहीं हटा पा रहे थे।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने बीती साल उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर को शादी की रस्में पूरी कीं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में आईवरी रंग का लहंगा कैरी किया था। उनके इस लहंगे को बनाने में लगभग 104 दिन का समय लगा। टोनल एक्रु बेस से बने इस लहंगे पर सीक्विन का बहुत ही बारीक हैंडवर्क किया गया था। अपनी शादी के दिन परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने लहंगे के साथ काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी