Wedding Fashion: कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में जिनके घर में शादी है, उन लोगों ने इसकी तैयारी जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। शादी में सबसे अहम होती है लड़की के लिए खरीदारी। इसकी वजह है कि होने वाली दुल्हन पर हर किसी की नजर होती है, फिर चाहे वो उन्हीं के घर वाले हों, या फिर ससुराल वाले। ऐसे में हर होने वाली दुल्हन अपनी शॉपिंग करते वक्त कई चीजों का ध्यान रखती है।
अगर अगले महीने आपकी शादी होने वाली है तो आप जमकर खरीदारी कर रही होंगी। ऐसे में अपने कलेक्शन में फलक नाज के जैसे सूट जरूर शामिल करें। दरअसल, हर किसी के लिए साड़ी पहनना आसान नहीं होता है, ऐसे में आप खूबसूरत से खूबसूरत सूट पहनकर अपनी ससुराल में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। इस लेख में हम आपको फलक नाज के कुछ खूबसूरत सूट दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप भी शॉपिंग कर सकती हैं।
2 of 7
अगले महीने है शादी तो अपने कलेक्शन में शामिल करें ऐसे सूट
- फोटो : instagram-Falaq Naazz
धोती स्टाइल पायजामे के साथ अनारकली
अगर आपको अलग स्टाइल वाला अनारकली सूट अपने कलेक्शन में शामिल करना है, तो फलक नाज का ये सूट एक बेहतर विकल्प बन सकता है। इस शॉर्ट अनारकली सूट के साथ अगर आप धोती स्टाइल पायजामा कैरी करेंगी तो आपका लुक अलग दिखेगा।
3 of 7
अगले महीने है शादी तो अपने कलेक्शन में शामिल करें ऐसे सूट
- फोटो : instagram-Falaq Naazz
गुलाबी चूड़ीदार सूट
अगर आपके ऊपर चटक रंग अच्छे लगते हैं तो अपने कलेक्शन में गुलाबी रंग का चूड़ीदार सूट जरूर शामिल करें। इस तरह का चूड़ीदार सूट आपको ससुराल में खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इस सूट को कैरी करते वक्त ज्वेलरी जरूर पहनें।
4 of 7
अगले महीने है शादी तो अपने कलेक्शन में शामिल करें ऐसे सूट
- फोटो : instagram-Falaq Naazz
शरारा सूट
पीले रंग का ऐसा शरारा सूट आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। हर होने वाली दुल्हन के पास इस तरह का शरारा सूट जरूर होना चाहिए। इसकी मैचिंग की ज्वेलरी और चूड़ी अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें।
5 of 7
अगले महीने है शादी तो अपने कलेक्शन में शामिल करें ऐसे सूट
- फोटो : instagram-Falaq Naazz
फ्लोरल अनारकली सूट
गर्मी का मौसम है, ऐसे में इस मौसम में लड़कियों को फ्लोरल प्रिंट के आउटफिट काफी पसंद आते हैं। इसी के चलते आप भी अपने कलेक्शन में एक फ्लोरल प्रिंट का अनारकली सूट जरूर शामिल करें।