Handloom Saree: स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी
इस साल के लोकसभा चुनाव में कई ऐसी महिला प्रत्याशी हैं जो हैंडलूम की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। इस लिस्ट में स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक का नाम शामिल है।
यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के सादगी भरे लुक के लोग दीवाने हैं। वो हमेशा हल्के रंग की हैंडलूम की साड़ी पहने नजर आती हैं। उन्हें बड़े से बड़े इवेंट्स में भी हैंडलूम की ही साड़ी पहने देखा जाता है।
स्मृति ईरानी
एक समय में टीवी पर राज करने वालीं स्मृति ईरानी एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। आज के समय में उनका सिक्का राजनिति की दुनिया में चलता है। इस साल बीजेपी ने उन्हें अमेठी लोकसभा सीट के लिए कैंडिडेट चुना है। उन्हें अक्सर हथकरघा और कोटा मूंगा वाली साड़ी पहने देखा जाता है। वो विदेश में जाकर भी हैंडलूम का प्रचार करने से पीछे नहीं हटती हैं।
नवनीत राणा
महाराष्ट्र की अमरवती सीट से बीजेपी की उम्मीदवार नवनीत राणा के साड़ी लुक्स भी काफी सादगी भरे होते हैं। उन्हें ज्यादातर सिल्क से लेकर सूती साड़ी पहने देखा जाता है। वो लोगों को भी हैंडलूम की साड़ी पहनने की सलाह देती हैं।
कंगना रणौत
हिमाचल के मंडी सीट पर इस बार बीजेपी ने कंगना रणौत को उतारा है। कंगना एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिस वजह से उनके लुक्स हमेशा खूबसूरत होते हैं। ग्लैमर की दुनिया से होने के बावजूद वो अक्सर अपने सादगी भरे लुक्स से लोगों का दिल जीतती हैं। कंगना ज्यादातर खुद भी हैंडलूम की साड़ी पहनती हैं और साथ ही में वो लोगों को भी इसे बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।