Wedding Fashion: अपने धमाकेदार डांस की वजह से नोरा फतेही ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपने लाखों फैंस बनाए हैं। आज के समय में तो लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। नोरा फतेही फिल्मों में डांस करके जिस तरह से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं, ठीक उसी तरह से वो अपने लुक्स से भी लोगों को काफी इंप्रेस करती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।
Wedding Fashion: शादी में दिखना है सबसे खूबसूरत तो नोरा फतेही के इन दो ब्राइडल लुक्स पर डालें नजर
अगर आप भी अपनी शादी में खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो नोरा फतेही के ब्राइडल लुक्स पर एक नजर डालें।
लाल लहंगा
अगर नोरा के पहले लुक की बात करें तो अपने इस पहले लुक ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने खूबसूरत लाल जोड़ा कैरी किया है। उनकेे इस लाल लहंगे पर खूबसूरत सा गोल्डन और हरा वर्क है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। अगर आपको ये लुक पसंद आया है तो आप भी लहेगं को ग्लैमरस लुक देने के लिए लहंगे के साथ वी शेप का डिजाइनर ब्लाउज बनवाएं।
ज्वेलरी और मेकअप
अपने इस लहंगा लुक को नोरा ने हैवी ज्वेलरी से पूरा किया है। लुक में चार चांद लगाने के लिए उन्होंने गले में चोकर के साथ मल्टी लेयर नेकपीस पहना है। इसके साथ माथे पर हैवी मांगटीका, कानों में हैवी टॉप्स और हाथों में मैचिंग के कड़े देखने में खूबसूरत लग रहे हैं। मेकअप की बात करें तो अपने इस लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने काफी हैवी न्यूड मेकअप भी कैरी किया है।
आइवरी लहंगा
बात करें नोरा के दूसरे लुक की तो अपने दूसरे ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए नोरा ने बेहद प्यारा आइवरी रंग का लहंगा कैरी किया है। आजकल ज्यादातर लड़कियों को लाल रंग के जोड़े की बजाए ऐसा आइवरी या फिर पेस्टल लहंगा पसंद आ रहा है। इस लहंगे के साथ उन्होंने नेट फैब्रिक के दुपट्टे को केप स्टाइल में कैरी किया है।
ज्वेलरी और मेकअप
अपने दूसरे लहंगा लुक की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उन्होंने आइवरी लहंगे के साथ ग्रीन रंग की हैवी ज्वेलरी पहनी है। हरे रंग के चोकर के साथ जो मल्टी लेयर ज्वेलरी उन्होंने पहनी है, उसकी वजह से नोरा का लुक और भी ज्यादा प्यारा लग रहा है। नाक में खूबसूरत नथ, माथे पर मांगटीका, कानों में झुमके, हाथों में हरी चूड़ियां और उंगलियों में अंगूठी की वजह से उनका ये लुक और खूबसूरत लग रहा है। अपने इस लहंगा लुक के साथ भी नोरा ने न्यूड मेकअप ही कैरी किया है, जोकि आजकल काफी ट्रेंड में भी है।